फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sari showroom fire, burnt millions of goods

साड़ी शोरूम में आग, जला लाखों का माल

Sat, 02 Sep 2017 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 02 Sep 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
Sari showroom fire, burnt millions of goods
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
मुंडेरा बाजार में बृहस्पतिवार आधी रात शार्ट-सर्किट से लगी आग ने साड़ी शोरूम को तबाह कर दिया। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत करते हुए पांच घंटे में आग पर काबू पाया। मगर दो मंजिला शोरूम जलकर नष्ट हो गया। साड़ियों समेत नगदी, टीवी, एक स्कूटी, सीसीटीवी कैमरे भी जल गए। इमारत को भी खासा नुकसान पहुंचा। घटना से दुखी कारोबारियों ने मौके पर जाकर पीड़ित व्यापारी को सांत्वना दी।
विज्ञापन


मुंडेरा बाजार में क्रिसलय केसरवानी ने अपने मकान में ही फैशन क्लाथ सेंटर नाम से साड़ी शोरूम खोल रखा है। बृहस्पतिवार आधी रात राहगीरों ने दुकान से धुआं निकलता देखा तो शोर मचाया। भीड़ लग गई। शोरूम मालिक क्रिसलय भी परिवार सहित घर से निकल आए। शटर खोलने पर पता चला कि अंदर आग लगी है। लपटें तेजी से फैलती जा रही थीं। दमकल को सूचना देकर क्रिसलय खुद पड़ोसियों के साथ आग बुझाने की कोशिश करने लगे। कुछ देर में दमकल की भी गाड़ियां आ गईं। मगर आग बुझाने के प्रयास के साथ ही लपटों ने शोरूम के दोनों तल को जद में ले लिया।
विज्ञापन


आग इस कदर विकराल थी कि काऊंटर तक को नहीं बचाया जा सका। भोर में पांच बजे दमकल ने आग पर काबू पाया लेकिन शोरूम में कुछ भी नहीं बचा। मालिक क्रिसलय ने पुलिस को दी अर्जी में लिखा है कि  शोरूम में लगभग 70 लाख रुपये की साड़ियों समेत दूसरे कपड़ेथे जो नष्ट हो गए। इसके अलावा एक स्कूटी, कंप्यूटर, लैपटॉप, प्रिंटर, एलईडी टीवी, 16 कैमरे का सीसीटीवी सेट, 12 पंखे भी जल गए। कैश काउंटर में रखे 70 हजार रुपये भी खाक हो गए। आग इस कदर विकराल थी कि शोरूम की दीवार और छत तक क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed