फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Safari killed innocent in church premises

चर्च परिसर में सफारी ने ली मासूम की जान

Mon, 28 Mar 2016 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 28 Mar 2016 02:38 AM IST
विज्ञापन
Safari killed innocent in church premises
लाल गिरजाघर के पास हुई दुर्घटना में मृत नोयल फ्रैक के दुखी परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
सिविल लाइंस स्थित लाल गिरजाघर में रविवार को ईस्टर के दिन बेहद दुखद हादसा हो गया। सदर बाजार से अपने माता-पिता के साथ आए तीन साल के बच्चे को चर्च परिसर में ही सफारी गाड़ी ने कुचल दिया। इससे वहां अफरातफरी मच गई। भाग रही सफारी को घेरकर उसमें बैठे लोगों को पकड़ लिया गया। फिर उसी सफारी से खून से लथपथ बच्चे को निजी हॉस्पिटल ले जाया गया मगर उसकी मौत हो चुकी थी। हॉस्पिटल से भागने की कोशिश कर रहे दंपति और उनके दोनों बेटों को लोगों ने दबोच लिया। सिविल लाइंस पुलिस उन्हें थाने ले गई। सफारी सीज कर दी गई।
विज्ञापन


मूल रूप से नैनी में इंदलपुर निवासी फ्रैंक डेनियल करीब दो साल से शहर के सदर बाजार में अपनी ससुराल में रहने लगे हैं। फ्रैंक के ससुर पीटरसन इलाहाबाद पुलिस के वायरलेस विभाग में तैनात हैं। फ्रैंक के परिवार में पत्नी निहारिका और दो बेटे ज्योल (6), नोयल फ्रैंक (3) और साल भर की बेटी जेनी है। रविवार को ईस्टर के मौके पर फ्रैंक डेनियल पत्नी-बच्चों तथा ससुरालियों संग सिविल लाइंस में कानपुर सड़क से सटे लाल गिरजाघर (सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च) गए थे। दोपहर तकरीबन साढ़े बारह बजे प्रार्थना के बाद चर्च परिसर में मसीही समुदाय के लोग चाय पी रहे थे। बच्चे खेल रहे थे। तभी अचानक एक सफारी परिसर से गेट की तरफ बढ़ी। डेनियल का बेटा नोयल फ्रैंक सफारी के अगले पहिए के नीचे आ गया। यह देख फ्रैंक की मां निहारिका समेत बाकी लोग चीख पड़े। बच्चे का सिर कुचल गया था। सफारी को लोगों ने गेट के पास घेरकर रोक लिया। उसमें बैठे न्यूटन साइमन, उनकी पत्नी और दोनों बेटों को लोग पीटने लगे।
विज्ञापन


बेटा ही सफारी चला रहा था। उसी सफारी में लहूलुहान फ्रैंक को जागृति हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने फ्रैंक को मृत घोषित किया तो साइमन और उसके बेटे भागने लगे। घेरकर उन्हें रोककर फिर मारपीट की गई। तभी खबर पाकर सिविल लाइंस थाना प्रभारी महेश पांडेय भी हॉस्पिटल पहुंच गए। उन्होंने सफारी कब्जे में ली और साइमन को पत्नी-बेटों समेत हिरासत में ले लिया। हॉस्पिटल से मासूम फ्रैंक का शव सदर बाजार में घर ले जाया गया जहां गम में डूबे रिश्तेदारों और आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। फिर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फ्रैंक के नाना पीटरसन की तहरीर पर सिविल लाइंस थाने में निसान साइमन के खिलाफ केस लिखा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed