फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Run stand for the municipal workers beaten

स्टैंड चलाने वाले ने नगर निगम कर्मी को पीटा

Thu, 09 Jul 2015 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 09 Jul 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
Run stand for the municipal workers beaten
इलाहाबाद (ब्यूरो)। चंद्रशेखर आजाद पार्क के सामने कुछ समय पहले तक वाहन स्टैंड चलाने वाले ठेकेदार ने नगर निगम के एक कर्मचारी की जमकर पिटाई कर दी। कार्यालय के अंदर पिटाई में कर्मचारी के सिर एवं हाथ में चोट आई। साथी कर्मियों ने बीच-बचाव कर मामला संभाला। घटना की जानकारी नगर आयुक्त एवं प्रभारी अधिकारी नजूल को दी। इस मामले में ठेकेदार के खिलाफ नामजद तहरीर सिविल लाइंस थाने में दी गई है।
विज्ञापन


नगर निगम ने चंद्रशेखर आजाद पार्क के सामने वाहन स्टैंड का ठेका एक वर्ष के लिए 7.21 लाख रुपये में दिया था। ठेकेदार ने 3.80 लाख रुपये नगर निगम में जमानत के तौर पर जमा किए और वाहन स्टैंड का संचालन शुरू कर दिया। नगर निगम ने शेष रकम एक माह के भीतर जमा करने का नोटिस दिया। ठेकेदार स्टैंड पर वाहनों से शुल्क वसूलता रहा लेकिन नगर निगम में शेष रकम नहीं जमा की। कई नोटिस के बावजूद रकम न जमा करने के बाद ठेकेदार ने वाहन स्टैंड चलाने में असमर्थता जताते हुए जमा रकम वापस करने की मांग की। इस पर निगम ने जांच कराई तो पता चला कि वाहन स्टैंड का संचालन लगातार जारी है सो निगम ने स्टैंड का ठेका निरस्त कर जमानत राशि जब्त कर ली।
विज्ञापन


मंगलवार को दिन में ठेकेदार निगम के नजूल विभाग पहुंचा और बाबू पंधारी लाल पाल से स्टैंड से संबंधित फाइल मांगी। बाबू ने फाइल के लिए नगर आयुक्त या नजूल प्रभारी से संपर्क करने के लिए कहा। इस पर आगबबूला ठेकेदार पंधारी पर टूट पड़ा। ठेकेदार ने लात-घूंसों से पंधारी को जमकर पीटा। कार्यालय में मौजूद अन्य कर्मियों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया। नजूल प्रभारी ने बताया कि ठेेकेदार सत्येंद्र दुबे के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed