फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Roshan Bagh clothing store fire

रोशन बाग में कपड़े की दुकान में आग

Fri, 29 Apr 2016 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 29 Apr 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
Roshan Bagh clothing store fire
आग से भारी नुकसान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खुल्दाबाद के रोशनबाग कपड़ा मार्केट में बृहस्पतिवार रात एक दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग से भारी नुकसान हो गया। बंद दुकान से धुआं निकलते देख अफरातफरी मच गई। फायर ब्रिगेड के पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दुकान मालिक आकाश के मुताबिक आग से लाखों का नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन


रोशनबाग ढाल के नीचे अब्दुल्ला मार्केट में कपडे़ की कई दुकानें हैं। बेसमेंट में आकाश मालवीया की फातिमा कलेक्शन के नाम से दुकान है। उनके साथ भाई अजय भी दुकान में बैठता है। रात में वह दुकान बंद कर घर चले गए। कुछ देर बाद दुकान से धुआं उठते देख आसपास के दुकानदार शोर मचाने लगे। मोहल्ले के लोग आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे लेकिन दुकान बंद होने की वजह से दिक्कत हो रही थी। दुकान में आग लगने की सूचना मालिक आकाश को दी गई। इस बीच सूचना पर फायर ब्रिगेड भी आ गई।
विज्ञापन


इलाके की बिजली काटी गई। फायरमैन धर्मेंद्र धुएं के बीच दुकान के अंदर गए। तब जाकर पानी डालकर आग पर काबू पाया जा सका। आग के चलते आसपास के दुकानदार भी सहमे हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed