लुटेरा धराया, मोबाइल, रुपये बरामद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीआरपी थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह को मुखबिर के जरिए सूचना मिली की एक शातिर बदमाश लूट की घटना को अंजाम देने के लिए प्लेटफार्म नंबर एक पर मौजूद है। वह अपने साथियों को इंतजार कर रहा है। सूचना पर इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने एसआई रामकेश वर्मा सिपाही अतुल सिंह, शत्रुघभन पांडे, ब्रजेश गौतम, भूप सिंह, रियाजुल के साथ घेरेबंदी कर दबोच लिया। पकड़ा गया बदमाश बादशाह उर्फ रियाज अहमद खुल्दाबाद के चकिया नई आबादी का रहने वाला है।
पूछताछ में उसने हाल के दिनों में गैंगमैन विंध्यावासिनी व अनिल से हुई लूट, रेलवे के ही मनोज कुमार श्रीवास्तव से हुई लूट, तीन दिन पहले रेलवेकर्मी को लहूलुहान कर लूट की घटना का खुलासा हुआ। पूछताछ में बादशाह ने बातया कि उसके गैंग का सरगना रफात निवासी राजरूपपुर है। इस गैंग में शादाब और शफाक भी हैं। वे चारों मिलकर रेलवे स्टेशन के आसपास लूट की घटना को अंजाम देते हैं। बादशाह के खिलाफ खुल्दाबाद में गैंगेस्टर समेत आधा दर्जन मुकदमा दर्ज हैं। जबकि रफात और शफाक के खिलाफ भी खुल्दाबाद में कई मुकदमे हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि बादशाह के साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।