फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Roadways bus collision killed the young man

रोडवेज बस की टक्कर से गई युवक की जान

Sat, 16 Apr 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 16 Apr 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus collision killed the young man
का्रइम - फोटो : अमर उजाला
 मिर्जापुर मार्ग पर करछना इलाके में बृहस्पतिवार सुबह तिलक समारोह से घर लौट रहे बाइक सवार तीन लोग रोडवेज बस की चपेट में आ गए। बस चला रहे युवक की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर जख्मी हो गए। उनमें एक की हालत अस्पताल में गंभीर बनी है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे का वाकया है। लेहंदी गांव में तिलक समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे तीन लोग बाइक पर जैसे ही गांव से निकलकर कचरी पुलिया के निकट मिर्जापुर मार्ग पर पहुंचे तभी मेजा की तरफ से तेज रफ्तार में आई रोडवेज बस ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


दोनों बाइक समेत दूर छिटक गए। आसपास के लोग और कचरी में तैनात पीएसी के सिपाही आ गए। तीनों घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां महेंद्र पाल (20) को मृत घोषित कर दिया गया। जिगना (मिर्जापुर) में मनकची गांव निवासी महेंद्र ही बाइक चला रहा था। इसके अलावा जिगना में ही चकिया गांव निवासी प्रेमशंकर (45) और मांडा में गिरधरपुर गांव का अजय कुमार (25) गंभीर घायल हो गया। उन दोनों को स्थानीय हस्पिटल से रेफर किए जाने पर शहर में एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। टक्कर मारने वाली रोडवेज बस को कब्जे में लेकर पुलिस ने थाने पहुंचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed