बढ़ती बेरोजगारी ने बना दिया ‘हिजड़ा’
आरपीएफ की क्राइम ब्रांच को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि नैनी से इलाहाबाद की ओर आने वाली ट्रेनों में कुछ लोग महिलाओं के कपड़े पहनकर यात्रियों से जबरन वसूली करते लेकिन जंक्शन के पहले आउटर पर ही उतर जाते हैं। लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए आरपीएफ क्राइम ब्रांच की टीम बृहस्पतिवार की सुबह नैनी स्टेशन से इलाहाबाद आ रही काशी एक्सप्रेस में सवार हो गई। जनरल कोच में जांच के दौरान टीम ने कुल चार लोगों को रंगे हाथ पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि वसूली करने वाले छह अन्य लोग वहां से भाग गए। पूछताछ के दौरान इन लोगों ने अपने नाम रज्जू, बिल्लो, शबनम एवं आंचल बताए। ऐसे लोगों की धरपकड़ का अभियान अभी जारी रहेगा। पकड़े गए पुरुषों के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।