फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rigging protested with hot knife, obscene acts of

रैगिंग के विरोध पर गर्म चाकू से दागा, की अश्लील हरकत

Tue, 25 Dec 2018 02:14 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 25 Dec 2018 02:14 AM IST
विज्ञापन
Rigging protested with hot knife, obscene acts of
डेमो - फोटो : डेमो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हिंदू हॉस्टल में रैगिंग का विरोध करने पर बीए के छात्र के साथ हैवानियत की गई। अमानवीयता की हदें पार करते हुए उसे गर्म चाकू से दागा गया। पिटाई करते हुए अश्लील हरकत भी की गई। घटना से भड़के हास्टल में रहने वाले छात्र जब धरने पर बैठे तो हड़कंप मच गया। देर रात कर्नलगंज थाने में दो आरोपियों पर नामजद मुकदमा लिखा गया तब जाकर छात्र शांत हुए।
विज्ञापन


हिंंदू हॉस्टल में रहने वाले द्वितीय व प्रथम वर्ष के कुछ छात्रों ने पिछले दिनों एंटी रैगिंग सेल में शिकायत की थी। जिसके बाद हॉस्टल में अवैध रूप से रहने वाले छात्रों पर विवि प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू किया। इस पर आरोपियों ने हॉस्टलरों को परेशान करना शुरू कर दिया। आरोपियों को शक था कि उनकी शिकायत करने वालों में बीए द्वितीय वर्ष का एक छात्र भी शामिल है। आरोप है कि इसके बाद 21 दिसंबर की रात हॉस्टल में अवैध रूप से रहने वाले अमित सिंह उर्फ दया व आशुतोष त्रिपाठी उर्फ हिमांशु उक्त छात्र के कमरे में पहुंचे। इसके बाद दोनों ने जबरन उसके कपड़े उतरवाकर उसे बुरी तरह पीटा।
विज्ञापन


फिर हीटर पर चाकू गर्म करके शरीर पर कई जगह दाग दिया। इससे भी मन नहीं भरा तो अश्लील हरकत की। मुुंह खोलने पर इससे भी बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। दो दिन तक पीड़ित छात्र कमरे से बाहर नहीं निकला। रविवार को साथी छात्रों ने वजह पूछी तो वह फूट-फूटकर रोने लगा और आपबीती सुनायी। जिस पर हॉस्टल में रहने वाले आक्रोशित छात्र विवि में धरने पर बैठ गए। सूचना पर प्रॉक्टर व अन्य अधिकारी पहुंचे और जानकारी के बाद छात्रों को लेकर थाने पहुंचे।  कर्नलगंज इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मामला गंभीर है। छात्रों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। इस मामले में विवि प्रशासन अपने स्तर से भी कार्रवाई करेगा। हॉस्टल में अवैध रूप से रहने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
प्रो. रामसेवक दुबे, चीफ प्रॉक्टर, इविवि
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed