फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   rape in allahabad

घर में घुसकर रेप, पीड़ित के मां-बाप पर हमला

Mon, 23 Mar 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Mon, 23 Mar 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
rape in allahabad
यमुनापार के कोरांव में रविवार भोर में एक युवक ने पड़ोसी के घर में घुसकर 14 साल की लड़की से बलात्कार किया। विरोध पर उसका मुंह दबाया और जान से मारने की धमकी दी। लड़की की चीख सुनकर आए परिजनों ने युवक को दबोचकर बंधक बनाया तो खबर पाकर आए उसके परिवारवालों ने मारपीट कर की। आरोप है कि लड़की के पिता की पिटाई की। तब गांव वालों ने आगे आकर हमलावरों को खदेड़ा और आरोपी युवक को कोरांव पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बलात्कार का नामजद मुकदमा लिख आरोपी को हवालात में डाल दिया है।
विज्ञापन


कोरांव इलाके के एक गांव में रविवार भोर में किसान परिवार के पति-पत्नी गेहूं की फसल काटने के लिए खेत में चले गए थे। घर में उनकी 14 साल की बेटी अकेली थी। आरोप है कि मौका पाकर पड़ोस में रहने वाला 22 वर्षीय संदीप कुमार केसरी ने घर में घुसकर लड़की को दबोच लिया। शोर न मचा सके इसलिए उसका मुंह दबा लिया। फिर संदीप ने उसके साथ दरिंदगी की। मनमानी करने के बाद वह भागने लगा तो लड़की ने शोर मचा दिया। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जुटे तो खेत से माता-पिता भी आ गए। उन्होंने संदीप को पकड़कर कमरे में बंद कर दिया। आरोपी युवक ने मोबाइल से अपने घर सूचना दी तो उसके भाई समेत कई लोगों ने आकर लड़की के माता-पिता पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


लड़की के माता-पिता को पीटकर हमलावर आरोपी संदीप को लेकर जाने लगे तो गांव वालों ने घेर लिया। लाठी-डंडे लेकर जुटे ग्रामीणों को उग्र देख आरोपी युवक को वहीं छोड़कर हमलावर भाग गए। युवक को बंधक बनाकर कोरांव थाने ले जाया गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को हवालात में डाल दिया। कोरांव थानाध्यक्ष सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि दुराचार, मारपीट और धमकी का केस लिखकर आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है। रविवार को शाम के बाद थाने में शिकायत की गई इसलिए पीड़ित को अब सोमवार को मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed