फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Raju Pal freed the accused of firing by police firing

पुलिस पर फायरिंग कर राजू पाल हत्याकांड के आरोपी को छुड़ाया

Tue, 01 May 2018 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 01 May 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
Raju Pal freed the accused of firing by police firing
CRIME
शिवकुटी थाना क्षेत्र में बद्री आवास योजना के पास पुलिस पर फायरिंग कर बदमाशों ने राजू पाल हत्याकांड के आरोपी एजाज को छुड़ा लिया और भाग निकले। सूचना पर पुलिस ने पूरे क्षेत्र में कांबिंग की और आधा घंटे के अंदर अतीक के गुर्गे एजाज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पर फायरिंग करने वाले उसके साथी एक कार और बाइक छोड़कर भाग निकले। शिवकुटी थाने में सिपाहियों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


धूमनगंज का रहने वाला एजाज राजू पाल हत्याकांड में जेल में है। उसके खिलाफ और भी कई मुकदमे हैं। कुछ महीने पहले उसे नैनी जेल से जौनपुर जेल शिफ्ट कर दिया गया था। सोमवार को चार सिपाही उसे पेशी पर इलाहाबाद लाए थे। शाम को वे पेशी के बाद एजाज को लेकर लौट रहे थे। चारों टेंपो से फाफामऊ स्टेशन जा रहे थे, वहीं से उन्हें एजे पैसेंजर पकड़नी थी। रास्ते में एजाज ने गुमराह किया कि तेलियरगंज में बहुत भीड़ होगी, दूसरे रास्ते से चला जाय। टेंपो उधर ही मोड़ दी गई। उनकी गाड़ी जैसे ही बद्री आवास योजना के पास पहुंचा, पीछे से एक ब्रीजा कार और बाइक सवार छह युवकों ने टेंपो को रोक दिया और एजाज को बाहर निकालकर कार में बिठा लिया। इस दौरान सिपाहियों ने प्रतिरोध किया तो उन लोगों ने असलहे निकाल लिए और मारपीट की।
विज्ञापन


वे कार में एजाज को लेकर भागने लगे तभी एक सिपाही कार के दरवाजे को पकड़कर खोलने लगा। इस पर बदमाशों ने एक के बाद कई फायर कर दिए और एजाज को लेकर निकल गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। प्रभारी शिवकुटी घनश्याम निषाद उस पर तेलियरगंज में ही थे। वे भी फोर्स लेकर पहुंच गए। बदमाशों को पकड़ने के लिए कांबिंग की गई। करीब आधा घंटे बाद बद्री आवास योजना के अंदर से पुलिस ने कार को घेर लिया। एजाज को छुड़ाने आए सभी छह बदमाश भाग निकले लेकिन पुलिस ने एजाज को पकड़ लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब तक कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई थी। मौके से ब्रीजा गाड़ी और एक बाइक बरामद हो गई है। सभी को शिवकुटी थाने लाया गया। एजाज को पेशी पर लाने वाले हेड कांस्टेबिल राधेश्याम तिवारी, राज नारायण, वसीम और सुनील को बदमाशों के साथ झड़प में चोटें आ गई थीं। चारों का मेडिकल कराया गया। शिवकुटी प्रभारी ने बताया कि राधेश्याम तिवारी की तहरीर पर एजाज और उसके साथियों शादान, आफान, जैज और कासिम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। दो और लोग भी थे। उन्हें एजाज पहचानता नहीं है। राजू पाल हत्याकांड का एक और आरोपी फरहान पिछले महीने धूमनगंज से भाग निकला था। वह कौशांबी जेल में बंद है। वह भी पेशी से वापस जाते समय भाग निकला था। हालांकि उसे कुछ दिन बाद पुलिस गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed