{"_id":"57966fc64f1c1bcf0d21e19d","slug":"property-dealer-trying-to-rob-rogue-dharaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रापर्टी डीलर को लूटने की कोशिश में बदमाश धराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रापर्टी डीलर को लूटने की कोशिश में बदमाश धराया
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 26 Jul 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
इलाहाबाद। लेबर कालोनी के पास लक्ष्मी नगर में सोमवार देर रात प्रापर्टी डीलर से दो लाख रुपये लूटने के कोशिश की गई। हालांकि लूटने के चक्कर में एक बदमाश से गिर गया जिसे भीड़ ने दबोचकर जमकर पीटा। उसके चार साथी फरार हो गए। नशे में धुत अपराधी को भीड़ के चंगुल से छुडाकर पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। बदमाश के फरार साथियों की तलाश में पुलिस देर रात तक छापेमारी करती रही।
लक्ष्मी नगर निवासी कृष्ण कुमार मिश्रा उर्फ बाबा जमीन की खरीद-फरोख्त का काम करते हैं। उनके पिता मोहनलाल एसआरएन अस्पताल में भर्ती हैं। पिता को देखने कृष्ण कुमार सोमवार शाम को बाइक से एसआरएन अस्पताल गए। वहां व्यवसाय के सिलसिले में कुछ लोग उनसे मिलने पहुंचे थे। इन लोगों ने कृष्ण कुमार को दो लाख रुपये बतौर पेशगी दी। पिता से मिलकर कृष्ण कुमार रात करीब साढ़े दस बजे बाइक से घर लौट रहे थे। लेबर कालोनी के पास शनिदेव मंदिर पहुंचने पर दो बाइक सवार पांच बदमाश उनका पीछा करने लगे। खतरा भांप कृष्ण कुमार ने बाइक की रफ्तार तेज कर दी। लक्ष्मी नगर के पास पहुंचने पर पीछा कर रहे बदमाशों ने कृष्ण कुमार को चलती बाइक से रोकने की कोशिश की। कृष्ण कुमार ने साहस दिखाते हुए एक बाइक के साइलेंसर पर पैर से धक्का मार दिया।
अचानक धक्का लगने पर बाइक समेत तीन बदमाश सड़क पर गिर गए। साथियों को गिरता देख दूसरी बाइक पर सवार दो बदमाश तेजी से निकल भागे। इस बीच कृष्ण कुमार ने शोर मचाना तो आसपास के तमाम लोग आ गए। भीड़ से बचने के लिए बाइक समेत गिरे तीन बदमाशों में दो उठे और बाइक लेकर भाग निकले। तीसरे बदमाश को भीड़ ने दबोच लिया। उसकी जमकर धुनाई कर दी गई। पुलिस वहां पहुंची और घायल बदमाश को इलाज की खातिर ले गई। वह बुरी तरह नशे में धुत रहा। पुलिस के मुताबिक पकड़े गये बदमाश कामरान निवासी चकदाउद नगर से इलाज के बाद पूछताछ की जाएगी। प्रापर्टी डीलर को भी बयान के लिए पुलिस साथ ले गई है।