{"_id":"59cbfe464f1c1b9d538b4bc3","slug":"project-fellow-spirit-s-mail-id-hack","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोजेक्ट फेलो परमात्मा की मेल आईडी हैक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रोजेक्ट फेलो परमात्मा की मेल आईडी हैक
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 28 Sep 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
cyber crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रिपलआईटी के प्रोजेक्ट फेलो परमात्मा यादव की खुदकुशी के एक सप्ताह बाद उनकी मेल आईडी हैक हो गई। जिसका नोटिफिकेशन परमात्मा के स्मार्ट फोन पर आया तो उनके भाई अविनाश यादव हैरान रह गए। उन्होंने सीओ सिविल लाइंस को व्हाट्सएप मैसेज से मेल आईडी हैक होने की डिटेल भेजी। एसएसपी को भी शिकायत कर जांच कराने का अनुरोध किया है।
प्रोजेक्ट फेलो परमात्मा यादव ने 28 अगस्त को किराए के मकान में खुदकुशी कर ली थी। भाई अविनाश ने प्रोफेसर अनुपम अग्रवाल पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए तीन सितंबर को शिकायत की थी। उसके बाद उसकी मेल आईडी हैक हो गई। जिसकी जानकारी परमात्मा के स्मार्ट फोन पर गूगल की ओर से नोटिफिकेशन मिलने हुई। इस मैसेज से पता चला कि मृत्यु के बाद किसी ने मेल आईडी खोली है। बाद में विस्तार से जानकारी कराई गई तो पता चला कि मेल आईडी ट्पिलआईटी परिसर में उसी कंप्यूटर पर हैक हुई है, जिस पर वह काम करते थे। उन्हें आशंका है कि शिकायत करने के बाद साजिश के तहत किसी ने उनके मेल नष्ट कर दिए हों या फिर कुछ और गड़बड़ की गई हो।
अवनीश यादव का कहना है कि परमात्मा इसी मेल आईडी के माध्यम से नौकरी के लिए आवेदन करते थे। कोई भी दिक्कत होती थी तो उसके जवाब भी इसी मेल आईडी से देते थे। इसी मेल आईडी के जरिए सभी जगह मैसेज किया था कि गाइड ने मूल प्रमाणपत्र कब्जे में ले लिए हैं। जिसकी वजह से दूसरी जगह जॉब और रिसर्च वर्क नहीं मिल रहा है। दूसरी ओर प्रोफेसर अनुपम अग्रवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद एसओ धूमनगंज की ओर से जांच शुरू हो गई है। इसमें भाई, पत्नी और मां की ओर से बयान दर्ज कराए जा चुके हैं। आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी किया गया है। पुलिस ने लैब से प्रपत्र तथा अन्य अभिलेख पहले ही सील कर दिए थे।
विज्ञापन
‘भाई की ओर से मेल आईडी हैक होने की जानकारी मिलती है। जिसकी साइबर सेल से जांच कराई जा रही है।’ -श्रीश्चंद्र, सीओ सिविल लाइंस