कैदी बांदा में पकड़ा गया, दोनों सिपाही भी गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा में अर्तरा बल्लान गांव के नंद किशोर को हत्या के एक मुकदमे में मई में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। 29 मई को उसे बांदा जिला कारागार से नैनी सेंट्रल जेल भेज दिया गया। पेट की गंभीर बीमारी की वजह से उसे सात जुलाई को नैनी जेल से एसआरएस अस्पताल रेफ कर दिया गया था। उसे आईसीयू में भर्ती किया गया। सोमवार आधी रात कैदी सिपाहियों को आशुतोष गुप्ता तथा अरुण कुमार को नींद में डूबा देख फरार हो गया। दूसरे दो सिपाही रात में ड्यूटी बदलने के वक्त आए तो कैदी के भागने का पता चला। मंगलवार सुबह जेल के अफसर भी अस्पताल पहुंचे। दोनों सिपाहियों को निलंबित कर कोतवाली में फरार कैदी और सिपाहियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। कैदी की तलाश में एक पुलिस टीम बांदा भेज दी गई।
पुलिस ने कैदी नंद किशोर को मंगलवार रात ही बांदा में पकड़ लिया। वह इलाहाबाद से भागकर सीधे बांदा अपने घर गया था। उसे लेकर बुधवार शाम पुलिस इलाहाबाद पहुंची। इंस्पेक्टर कोतवाली एमएम अंसारी ने बताया कि दोनों सिपाहियों को भी कैदी के फरार केस में गिरफ्तार किया गया है।