फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prisoner escapes from Central Jail

सेंट्रल जेल से कैदी फरार

Thu, 30 Aug 2018 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 30 Aug 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
Prisoner escapes from Central Jail
jail shimla
क्षेत्र के केंद्रीय कारागार की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए बुधवार को एक सजायाफ्ता कैदी भाग निकला। वह हत्या के आरोप में उम्र कैद की सजा काट रहा था। जेल की सुरक्षा टीम ने इलाकाई पुलिस टीम के साथ मिलकर कैदी की तलाश में घंटों मशक्कत की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। मामले में नैनी कोतवाली में फरार कैदी के साथ साथ दो जेल वार्डरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। डीआईजी ने दोनों वार्डरों को निलंबित कर दिया है। मूल रूप से महोबा जनपद के चरखारी थानांतर्गत टोला सोयम निवासी राजू बसोर पुत्र सुकरू बसोर को महोबा जनपद न्यायालय की ओर से आईपीसी की धारा 302 व 376 के तहत 25 अप्रैल 2007 को दोषी करार दिया गया था, जिसमें उसे उम्रकैद की सजा हुई थी। उसकी सजा को उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने भी बहाल रखा था।
विज्ञापन


राजू को वर्ष 2007 में ही नैनी सेंट्रल जेल ट्रांसफर किया गया था। यहां वह जेल के बाहर कमान नंबर एक में श्रम करने जाता था। 29 अगस्त की सुबह जेल मुख्य प्रवेश द्वार से बाहर कमान नंबर एक में काम करने के लिए उसे अन्य बंदियों के साथ भेजा गया था। उनकी सुरक्षा में जेल वार्डर दुलारेराम व संतरी राजकुमार दुबे को भेजा गया था। बाहर कमान में सभी कैदी जेल परिसर से कारागार के अंदर गौशाला के निर्माण के लिए ईंटे निकाल रहे थे। इस बीच राजू बसोर पेशाब करने के बहाने निकला और भाग निकला। जब वह करीब 15-20 मिनट तक नहीं लौटा तो जेल वार्डरों ने उसकी खोजबीन शुरू की, तब पता चला कि वह फरार हो गया है। कैदी के फरार होने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिला पुलिस प्रशासन को जानकारी दी गई। नैनी, इलाहाबाद और आस-पास के जिलों की पुलिस को वायरलेस के जरिए सतर्क किया गया। जनपद के सीमावर्ती थानों को अपने-अपने क्षेत्रों में संदिग्धों की जांच किए जाने का आदेश दे दिया गया। जेल प्रशासन की सर्च टीम भी सजायाफ्ता कैदी की खोजबीन में जुटी रही।  नैनी बाजार, नैनी व छिवकी रेलवे स्टेशन, मेवालाल बगिया चौराहा, सरगम तिराहा, स्वदेशी कॉटन मिल, नये और पुराने पुल तक खोजबीन की गई लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


नैनी। जेल परिसर में अभिरक्षा से फरार कैदी राजू बहोर की फरारी के करीब तीन घंटे बाद सोशल मीडिया में उसकी एक फोटो वायरल हो गई। पहले तो उसकी फोटो को लेकर ंशय था, लेकिन बाद में नैनी कोतवाली ने पुष्टि की कि वायरल फोटो राजू बहोर की ही है। उसकी फोटो सभी जगह भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कैदी राजू बसोर अपनी मां ढकेली पत्नी सुकरू से मोबाइल पर पीसीओ के माध्यम से बातचीत किया करता था। उसकी मां सवात, कटरा, बिधूना, जिला औरैया में रहती है। उसकी मां का मोबाइल नंबर जेल प्रशासन के पास था। जिसे पुलिस को मुहैया करा दिया गया है।

राजीव कुमार मिश्र
प्रभारी वरिष्ठ अधीक्षक
केंद्रीय कारागार, नैनी, इलाहाबाद।

कैदी राजू बहोर फरार हो गया है। जेल वार्डरों और उसके खिलाफ नैनी कोतवाली में वरिष्ठ जेल अधीक्षक की ओर से मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। उसकी खोजबीन की जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
वीआर वर्मा
डीआईजी जेल, नैनी
इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed