{"_id":"c63a9557deff7f184539ce8d96545ce7","slug":"principal-aic-room-off-the-beaten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में बंद कर एआईसी के प्रधानाचार्य को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कमरे में बंद कर एआईसी के प्रधानाचार्य को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Thu, 26 Feb 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। इलाहाबाद इंटर कॉलेज (एआईसी) के प्रधानाचार्य सभापति तिवारी के साथ चार कर्मचारियों ने मारपीट की। मंगलवार को परीक्षा समाप्त होने के बाद कर्मचारी उनको जबरन प्रधानाचार्य कक्ष में ले गए और दरवाजा बंद कर बुरी तरह पीटा। कर्मचारियों ने गालीगलौज करने के साथ ही उनको जान से मारने की धमकी भी दी। प्रधानाचार्य ने मारपीट के आरोप में सहायक लिपिक अभिषेक चंद्रा, अनिल कुमार त्रिपाठी और परिचारक अनुज मिश्र तथा अभय सिंह के खिलाफ मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने और गालीगलौज की धाराओं में कोतवाली थाने में देर रात मुकदमा दर्ज करवा दिया।
प्रधानाचार्य का आरोप है कि उन्होंने परीक्षा के दौरान कॉलेज में सख्ती की थी और लापरवाही पर सहायक लिपिक अभिषेक को नोटिस भी जारी किया था। इस बात को लेकर वह बौखलाया हुआ था। उसकी बोर्ड परीक्षा के दौरान ड्यूटी डीआईओएस कार्यालय में लगी है लेकिन वह कॉलेज में ही डटा रहता है। मंगलवार को परीक्षा समाप्त होने के बाद जब वह कॉलेज के बाहर निकल रहे थे तो अभिषेक ने अपने तीनों साथियों के साथ उनको रोक लिया। कहा कि उनसे बात करनी है।
उन्होंने अगले दिन आने को कहा तो सभी जबरन उनको धक्का मारते हुए प्रधानाचार्य कक्ष में ले गए। परिचारक अनुज तथा अभय सिंह ने दरवाजा बंद कर लिया और अभिषेक तथा अनिल ने मारपीट की। उनको धमकी दी गई कि अगर अब सख्ती की तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। प्रधानाचार्य ने एफआईआर दर्ज कराने के बाद पूरे मामले से कॉलेज प्रबंधन को भी अवगत करा दिया है।