{"_id":"e8431513123d1f34af62b1cfa8521f07","slug":"pregnant-student-from-sexual-abuse-two-sue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यौन शोषण से छात्रा गर्भवती, दो पर मुकदमा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यौन शोषण से छात्रा गर्भवती, दो पर मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 31 Jul 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
मांडा (ब्यूरो)। यमुनापार के मांडा इलाके में इश्क और शादी का झांसा देकर एक युवक ने सातवीं कक्षा की छात्रा का यौन शोषण किया और गर्भवती होने पर कन्नी काट ली। शादी का दबाव बनाने पर उसके पिता ने भी धमकी दी। अब छात्रा के भाई की शिकायत पर केस लिखा गया है।
14 साल की इस छात्रा सरला (नाम काल्पनिक) के माता-पिता नहीं हैं। वह अपने भाई के साथ रहती है। हाल ही में पता चला कि सरला छह माह की गर्भवती है। उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाले अजय ने कई बार उससे अकेले में मुलाकात की फिर बोला कि वह उसे प्यार करता है और शादी कर लेगा। उसे बहकाकर अजय ने शारीरिक संबंध बनाए। बिरादरी वालों की पंचायत में अजय से शादी के लिए कहा गया मगर वह मुकर गया। उसके पिता ने भी धमकी दी कि थाने में शिकायत की तो जान से मार देगा। निराश होकर सरला के भाई ने मांडा थाने में शिकायत की तो अजय और उसके पिता के खिलाफ बलात्कार तथा धमकी की एफआईआर लिखी गई। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।