Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Four biers were carried out together; the father performed the last rites for his son and daughter-in-law

प्रयागराज : एक साथ उठीं चार अर्थियां, पिता ने बेटे-बहू को दी मुखाग्नि, गंगा किनारे दफनाए गए दोनों मासूम

Thu, 12 Nov 2026 12:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 12 Nov 2026 12:10 PM IST
सार

प्रयागराज के नीमसराय स्थित एडीए कॉलोनी में गुरुवार सुबह सौरभ, उनकी पत्नी मेनका और दोनों बेटों के शव पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया। सुबह करीब 10 बजे चारों के शव अंतिम संस्कार के लिए रसूलाबाद घाट ले जाए गए। पिता जय गोविंद उपाध्याय ने बेटे और बहू को मुखाग्नि दी, जबकि दोनों मासूम बेटों के शव गंगा किनारे दफनाए गए।

विज्ञापन
Four biers were carried out together; the father performed the last rites for his son and daughter-in-law
सौरभ उपाध्याय, उनकी पत्नी मेनका और बच्चों की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

विज्ञापन

प्रयागराज के नीमसराय स्थित एडीए कॉलोनी में सुबह करीब साढ़े छह बजे सौरभ, उनकी पत्नी मेनका और दोनों बच्चों के शव पहुंचे। इसके बाद सुबह करीब 10 बजे चारों के शव अंतिम संस्कार के लिए रसूलाबाद घाट ले जाए गए। पिता जय गोविंद उपाध्याय ने बेटे सौरभ और बहू मेनका को मुखाग्नि दी। वहीं, दोनों बेटों व्योम और शिवओम के शव रसूलाबाद घाट के पास गंगा किनारे दफनाए गए।

प्रीतम नगर निवासी सौरभ के छोटे बहनोई शिशिर उपाध्याय ने बताया कि हादसे में चारों की मौत की जानकारी सौरभ के माता-पिता को सुबह करीब चार बजे मिली थी। इसके बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन


घर में इंतजार करती रह गईं खुशियां, रास्ते में उजड़ गया परिवार

भैयादूज की तैयारी कर लेना, शाम तक घर पहुंच जाऊंगा...’ बुधवार सुबह सौरभ ने छोटी बहन मधुलिका को घर पहुंचने की खबर दी थी, लेकिन क्या पता था कि भाई से यह उसकी आखिरी बात होगी। शाम को जिस भाई के माथे पर तिलक लगाने की तैयारी थी, उसके साथ भाभी मेनका और दोनों भतीजों व्योम व शिवओम की माैत की खबर मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह बताते हुए मधुलिका के आंसू छलक पड़े। भैयादूज और छठ मनाने नोएडा से प्रयागराज आ रहे नीम सराय, मुंडेरा निवासी कार सवार सॉफ्टवेयर इंजीनियर, उनकी पत्नी व दोनों बेटों की हरदोई में सड़क हादसे में माैत के बाद परिजनों के साथ इलाके के लोग भी गमगीन हैं।

सौरभ के पिता जय गोविंद एमपी-एमएलए कोर्ट में विशेष लोक अभियोजक (एसपीओ) रह चुके हैं। करीब छह साल पहले सेवानिवृत्त हुए थे। वह लगभग 35 साल से नीमसराय में रहे हैं। मां कुमुद गृहिणी हैं। सौरभ परिवार के इकलौते बेटे थे। उनकी दो बहनें मधुलिका और भावना हैं।

Trending Videos

छठ पर दो पीढ़ियों की सलामती के लिए उठने थे हाथ, हादसे ने उजाड़ा परिवार

छठ पर्व की तैयारी चल रही थी। कुमुद इकलौते बेटे सौरभ की खुशहाली के लिए व्रत रखने वाली थीं तो बहू मेनका अपने बेटे की लंबी उम्र की कामना के लिए छठ कर रही थीं। दोनों की अपनी-अपनी दुनिया और दोनों की प्रार्थनाओं में अपने बच्चे थे। लेकिन किसे पता था कि छठ से पहले ही एक हादसा दोनों की दुनिया उजाड़ देगा। अब न कुमुद का बेटा सौरभ लौटेगा और न मेनका और ना ही उनका बेटा लौटकर आएगा।

कुमुद के लिए सौरभ इकलौता बेटा था। उसकी सलामती और तरक्की ही उनकी सबसे बड़ी कामना थी। उधर, मेनका भी अपने बेटे के लिए छठ का व्रत रख रही थीं। मां की ममता और संतान की लंबी उम्र की कामना से जुड़ा यह पर्व इस बार परिवार के लिए कभी न भूलने वाला दर्द दे गया। हादसे में सौरभ, मेनका और उनके दोनों बच्चों की मौत हो गई।

जिस छठ पर्व पर घर में पूजा की तैयारी होनी थी, वहां अब मातम है। जिन हाथों से मांएं अपने बच्चों के लिए अर्घ्य देने वाली थीं, वे अब अपनों के इंतजार में खाली रह गए। परिवार के लोगों की आंखों में एक ही सवाल है कि अब किसके लिए छठ होगा और किसकी सलामती की कामना की जाएगी। एक मां अपने इकलौते बेटे के लिए व्रत रखने वाली थी, दूसरी अपने बेटे की लंबी उम्र के लिए। हादसे ने दोनों की मन्नतों को अधूरा छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed