फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pooja Pal's lawyer threatens phone call

पूजा पाल के वकील को फोन पर मिली धमकी

Tue, 04 Jul 2017 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 04 Jul 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
Pooja Pal's lawyer threatens phone call
fraudulent phone calls
पूर्व विधायक पूजा पाल के वकील मिथिलेश कुमार तिवारी को सोमवार रात फोन पर जान से मार देने की धमकी दी गई। फोन करने वाले ने खुद को पूर्व सांसद अतीक अहमद का करीबी आबिद प्रधान बताया और कहा कि मुकदमे की बहुत पैरवी कर रहे हो इसलिए तुम्हें जान से हाथ धोना पडे़गा। पूर्व विधायक ने अफसरों को खबर दी तो धूमनगंज थाने की पुलिस वकील के घर पहुंची। उनसे तहरीर लेकर केस लिखने के साथ ही फोन नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया है।
विज्ञापन


प्रीतम नगर कॉलोनी में रहने वाले अधिवक्ता मिथिलेश कुमार तिवारी ने ही पूर्व विधायक पूजा पाल के लिए राजू पाल हत्याकांड के आरोपी पूर्व सांसद अतीक अहमद की जमानत खारिज कराने के लिए पैरवी की थी। राजू पाल हत्याकांड में अतीक की जमानत खारिज हो चुकी है। अब इसी मामले में उनके भाई पूर्व विधायक अशरफ की जमानत खारिज होने के लिए मंगलवार को हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। इससे पहले सोमवार रात 10.51 पर मिथिलेश के मोबाइल पर फोन आया। कॉल करने वाले ने कहा- मैं आबिद प्रधान बोल रहा हूं। तुम मुकदमे में बहुत पैरवी कर रहे हो।
विज्ञापन


कल तुमसे मिलता हूं। मुझे तो जेल जाना पड़ सकता है लेकिन तुम्हें जान से हाथ धोना पड़ेगा। इसके बाद फोन कट गया। मिथिलेश ने फौरन पूर्व विधायक पूजा पाल को फोन किया तो उन्होंने एसएसपी आनंद कुलकर्णी को बताया। कुछ देर में धूमनगंज थाना प्रभारी अरुण त्यागी वकील के घर पहुंचे और उनसे मामले की जानकारी ली। मिथिलेश ने आबिद प्रधान को नामजद करते हुए तहरीर दी। सुरक्षा के  लिए वकील के घर पर दो हथियारबंद सिपाहियों की तैनाती कर दी गई। जिस नंबर से धमकी दी गई थी वह लगातार बिजी बताता रहा। उसे ट्रेस किया जा रहा है। राजू पाल हत्याकांड के गवाह अधिवक्ता उमेश पाल को भी इसी तरह से कोर्ट और घर पर धमकी दी गई थी तो उन्होंने अतीक-अशरफ के खिलाफ केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed