{"_id":"587fc90f4f1c1b3703f00de8","slug":"police-villain-in-the-script-will-kallu","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की स्क्रिप्ट में कल्लू बनेगा खलनायक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस की स्क्रिप्ट में कल्लू बनेगा खलनायक
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 19 Jan 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
जांच
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. एके बंसल हत्याकांड के खुलासे में स्थानीय पुलिस तो क्या एसटीएफ को भी कड़ाके की ठंड में पसीने छूट रहे हैं। हाईप्रोफाइल मामला पुलिस के गले की हड्डी बन गया है। हवा में तीर चला रही पुलिस इस घटना में जिन रसूखवाले नेताओं के नाम आ रहे हैं, उन पर हाथ डालने से कतरा रही है। क्लू के लिए छुटभैय्यों से ही पूछताछ हो रही है। सूत्रों के मुताबिक एक दो दिन बाद भी यही हाल रहा तो किरकि री से बचने के लिए पुलिस ने जो स्क्रिप्ट तैयार की है, उसमें प्राइम सस्पेक्ट राजा पांडेय के साथी कल्लू को खलनायक बना इस केस का खुलासा हो सकता है। राजा फिलहाल अस्पताल में भर्ती है।
डॉक्टर बंसल की हत्या से देश भर के चिकित्सकों में नाराजगी है। धरना-प्रदर्शन और हड़ताल के बाद एएमए ने पुलिस को कातिलों तक पहुंचने के लिए एक सप्ताह की मोहलत दी है। डॉक्टर बांह पर काली पट्टी बांधकर प्रतीकात्मक विरोध जताते हुए निजी अस्पतालों में मरीजों का उपचार कर रहे हैं। स्थानीय पुलिस ने छापेमारी करने के साथ अब तक 50 से अधिक लोगों को उठाया। डीजीपी के निर्देश पर एसटीएफ के एसएसपी ने एक अतिरिक्त टीम के साथ यहां डेरा डाल दिया। डॉ. बंसल की हत्या को छह दिन हो गए हैं और काफी हाथ-पांव मारने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। जो संदिग्ध उठाए गए, उनसे कुछ खास नहीं पता चल सका।
एसएसपी एसटीएफ टीम को छोड़कर लखनऊ जा चुके हैं। स्थानीय स्तर पर लगी पुलिस की चार टीमें भी अंधेरे में ही तीर चला रही हैं। इस मामले में जिन रसूखदार नेताओं के नाम आए, पुलिस अब तक उनसे पूछताछ तक नहीं कर पाई है। खनन, भूमि और अन्य धंधों में धमक रखने वाले माफिया भी पुलिस की जद में नहीं आए हैं। जिले में रंगदारी के लिए हत्या करने के लिए कुख्यात शूटरों तक पुलिस नहीं पहुंची है। पुलिस की छानबीन घूम-फिरकर अस्पताल पर ही आ टिकती है।
विज्ञापन
इस मामले में शुरू से ही चर्चा में रहे राजा पांडेय की हालत ऐसी नहीं है कि पुलिस उसे टोपी पहना सके। ऐसे में हर ब्लाइंड वारदात में खुलासा कर खुद की पीठ थपथपाने वाली पुलिस ने एक स्क्रिप्ट तैयार कर ली है ताकि चुनावी माहौल में डॉक्टरों का गुस्सा कम किया जा सके। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने राजा के गिरोह में शामिल उसके गुर्गों के बारे जानकारी जुटा ली है, जो उसके इशारे पर कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। माथापच्ची के बाद पुलिस राजा के खास कल्लू की तलाश में है। कुछ खास हाथ नहीं लगा तो पुलिस कल्लू को ही इस मामले में खलनायक बना डॉ. बंसल हत्याकांड का खुलासा कर सकती है।