फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police tried to crush team

पुलिस टीम को रौंदने की कोशिश

Fri, 23 Jan 2015 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Fri, 23 Jan 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
जगतपुर। पशु तस्करों ने बुधवार शाम उतरांव क्षेत्र के धंसीपुर हाइवे पर जीप सवार थानेदार समेत पुलिसवालों को कंटेनर से रौंदने की कोशिश की। जीप चला रहे दरोगा ने सूझबूझ दिखाकर सबकी जान बचा ली। फिर पुलिस ने कंटेनर को रोकने के लिए कई ट्रकों को खड़ाकर जाम लगा दिया। ऐसे में ड्राइवर कंटेनर से उतरकर भागा तो उसे पकड़ लिया गया लेकिन ड्राइवर भाग गया। कंटेनर में पशु तस्कर 25 बैल लादकर ले जा रहे थे।
विज्ञापन


 बुधवार देर शाम एसओ उतरांव धमेंद्र प्रताप सिंह उपनिरीक्षक केके यादव, चंद्रभूषण मौर्य, कृपाशंकर शर्मा तथा सिपाहियों के साथ जीप में गश्त पर निकले थे। पुलिस टीम फोरलेन बाइपास पर बलीपुर के पास पहुंची तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक कंटेनर में बैलों की तस्करी की जा रही है। यह कंटेनर सहसों की तरफ से आ रहा है। इस खबर पर सतर्क पुलिस ने बलीपुर के पास नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद कंटेनर आता दिखा तो पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। मगर कंटेनर की रफ्तार बढ़ गई।
विज्ञापन


पुलिस ने जीप से पीछा कर धंसीपुर के पास कंटेनर को रोकने कीशिश की। मगर पशु तस्करों ने पुलिस जीप को कंटेनर से रौंदने का प्रयास किया। ड्राइविंग सीट पर मौजूद उपनिरीक्षक चंद्रभूषण मौर्य ने जीप को तेजी से आगे बढ़ा दिया वरना पुलिसकर्मियों की जान खतरे में थी। पुलिस ने जीप से आगे जाकर कई ट्रक हाइवे पर खड़ाकर जाम लगा दिया जिसकी वजह से पशु तस्करों को कंटेनर रोकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंटेनर से उतरकर भाग रहे दो लोगों को पुलिस ने दौड़ा लिया। उनमें एक कंटेनर ड्राइवर कलाम निवासी विधुन औरैया पकड़ा गया, जबकि उसका साथी नूर अख्तर निवासी मरियाडीह उतरांव भाग गया। पुलिस ने कंटेनर सीजकर उसमें मौजूद 25 बैल ग्रामीणों को सुपुर्द कर दिए। उतरांव पुलिस के अनुसार पशु तस्कर औरैया से कंटेनर में मवेशियों को लादकर कोलकता ले जा रहे थे जहां उन्हें काटकर बेचा जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed