फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police station near the bank cashier shot , in critical condition

पुलिस चौकी के समीप बैंक कैशियर को मारी गोली, हालत नाजुक

Sat, 30 Apr 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 30 Apr 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
Police station near the bank cashier shot , in critical condition
गोली लगने से घायल बैंक कै‌श‌ियर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
 धूमनगंज में ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी के पास शुक्रवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने बड़ौदा पूर्वी ग्रामीण बैंक सफदरगंज शाखा बमरौली के कैशियर राजेंद्र कुमार सोनकर (48) को गोली मार दी। बदमाशों ने चलती बाइक पर कैशियर को पीछे से गोली मारी। गोली कैशियर के सीने को चीरते हुए निकल गई। दिनदहाड़े गोली मारने की घटना से खलबली मच गई। बदमाश तमंचा लहराते हुए भाग निकले। आसपास के लोग पहुंचे तो कैशियर खून से लथपथ तड़प रहे थे। घायल को पास के निजी अस्पताल ले जाया गया। सूचना पाकर पुलिस पहुंची। घायल को रामबाग के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में कैशियर की हालत नाजुक बनी है। धूमनगंज पुलिस पूछताछ के बाद मामले की छानबीन में जुटी है। 
विज्ञापन


खुल्दाबाद में हिम्मतगंज क ाला डांडा के रहने वाले लल्लू सोनकर की खुल्दाबाद सब्जी मंडी में आढ़त है। उनका बेटा राजेंद्र कुमार सोनकर (48) बड़ौदा पूर्वी उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक सफदरगंज शाखा बमरौली में कैशियर है। रोज की तरह शुक्रवार सुबह राजेंद्र बाइक से ड्यूटी जा रहा था। ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी के पास पहुंचा था कि पीछे से एक बाइक पर दो बदमाश आए और राजेंद्र के पीठ में गोली मारने के बाद भाग निकले। गोली पीठ से सीने को चीरते हुए आर-पार हो गई। गोली लगते ही राजेंद्र खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़े। भीड़ भरे बाजार में कैशियर को गोली मारने के बाद बाजार में खलबली मच गई।
विज्ञापन


आसपास के लोग पहुंचे तो राजेंद्र तड़प रहे थे। उन्हें आनन-फानन में पास के निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने इलाज से इंकार कर दिया। तब तक सूचना पाकर धूमनगंज पुलिस आ गई। हालत नाजुक देखकर कैशियर को रामबाग के निजी अस्पताल लाया गया। कैशियर को गोली मारे जाने की सूचना घरवालों को मिली तो कोहराम मच गया। रोते बिलखते घरवाले निजी अस्पताल पहुंच गए। राजेंद्र के चार बेटे और दो बेटियां हैं। पति को घायल देखकर पत्नी भारती का रोकर बुरा हाल है। घरवाले कुछ बता नहीं पा रहे है कि गोली किसने मारी। पुलिस का मानना है कि राजेंद्र को गोली मारने वालों के बारे में जानकारी है। उससे पूछताछ के बाद मामला स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में व्यक्तिगत रंजिश में गोली मारे जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस को कै शियर की बाइक की डिक्की से लगभग 25 हजार रुपये भी मिले। जिसे पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है। एसओ धूमनगंज बृजेश द्विवेदी ने बताया कि कैशियर की हालत स्थिर है। घरवाले घटना के बारे में कुछ बता नहीं पा रहे हैं। कै शियर से पूछताछ के बाद साफ होगा कि गोली मारने की वजह क्या है और मारने वाले कौन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed