फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police in the murder of the killer TTE

हत्यारोपी टीटीई की हिस्ट्रीशीट खंगालने में जुटी पुलिस

Thu, 15 Feb 2018 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 15 Feb 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
Police in the murder of the killer TTE
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
छात्र दिलीप कुमार सरोज के मुख्य हत्यारोपी निलंबित टीटीई विजय शंकर सिंह का अपराधों से पुराना नाता रहा है। मारपीट, हेकड़ी दिखाने की उसकी आदत रही है। इससे पहले भी उसकी कुछ घटनाओं में संलिप्तता का पता चला है। इस आधार पर पुलिस सुल्तानपुर, इलाहाबाद और वाराणसी में उसकी हिस्ट्रीशीट खंगालने में जुट गई है। ताकि उस पर कड़ी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन


हत्यारोपी विजय शंकर सिंह पुत्र राधेश्याम सिंह निवासी सेमरौना थाना कूड़ेभार जिला सुल्तानपुर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अपराधों से जुड़े उसके पुराने रिश्तों को खंगाल रही है। कूड़ेभार थाना में उसके विरुद्ध धारा 523, 504, 506 के तहत दर्ज मुकदमे का पता चला है। अपने गांव में ही उसने पूर्व में मारपीट के बाद किसी को जान से मारने की धमकी दी थी। एसएसपी ने बताया कि पूर्व में झूंसी में हुए संत ज्ञानेश्वर हत्याकांड में भी इसके नामजद होने की बात आ रही थी लेकिन छानबीन के दौरान पता चला कि संत ज्ञानेश्वर पर गोली चलाने वाला विजय शंकर दूसरा था। अब इस दिलीप की निर्मम हत्या के बाद उसकी हिस्ट्रीशीट पुलिस खंगाल रही है। टीटीई वाराणसी में तैनात था और इलाहाबाद के कर्नलगंज में जहरुल हसन रोड स्थित किराए के मकान में रहता था। इसलिए पुलिस इन तीनों जिलों के अलावा आसपास के इलाकों में उसकी अपराधिक घटनाओं में संलिप्तता का पता लगा रही है।
विज्ञापन

टीटीई ने फर्जी आईडी पर खरीदा था सिम

छात्र की हत्या का मुख्य आरोपी टीटीई विजयशंकर ने पुलिस को छकाने के लिए एक नया सिम खरीदा था। इसके जरिए वह फरारी के दौरान अपने परिचितों, खैरख्वाहों से संपर्क साधे हुए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों की मानें तो छात्र दिलीप की मौत के बाद शहर से निकलते ही विजयशंकर ने अपना मोबाइल ऑफ कर दिया था। सुल्तानपुर पहुंचने के बाद उसने फर्जी आईडी पर एक सिम लिया। वह अच्छी तरह जानता था कि पुराने नंबर पर बात करने पर पुलिस उस तक आसानी से पहुंच जाएगी। यही वजह रही कि उसने पुलिस से बचने को नई तरकीब निकाली। वह इस नए नंबर से अपने परिचितों से संपर्क करता था। हालांकि इसके तुरंत बाद मोबाइल स्विच ऑफ कर देता था। सूत्रों की मानें तो यही वजह रही कि इसे पकड़ने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed