फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police found Shikuta's gangster ran

पुलिस को देख शिवकुटी का गैंगस्टर भागा

Tue, 07 Nov 2017 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 07 Nov 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
Police found Shikuta's gangster ran
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
कलक्ट्रेट में गैंगस्टर के वांछित अपराधी मोहित पासी के पार्षद पद के लिए अपनी मां के नामांकन में शामिल होने की खबर से पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इस खबर पर थाना शिवकुटी सहित कई थानों की पुलिस को दौड़ाया गया लेकिन वह हाथ नहीं लगा। बाद में थाना प्रभारी सफाई देते रहे कि जुलूस में तो वह शामिल ही नहीं था, जबकि क्षेत्र के लोगों में चर्चा है कि मोहित अपनी मां के साथ नामांकन कराने गया था। लौटते समय पुलिस ने उसे घेरा तो भाग निकला।
विज्ञापन


आधा दर्जन अपराधों में लिप्त मोहित पासी पर गैंगस्टर लगा हुआ है। वह सोमवार को अपनी मां का पार्षद के लिए नामांकन कराने जुलूस के साथ कलक्ट्रेट गया था। नामांकन के बाद लौटते समय किसी ने पुलिस अधिकारियों को खबर की कि मोहित पासी जुलूस के साथ मां का नामांकन कराने के बाद लौट रहा है। इस खबर पर कई थानों की पुलिस ने जुलूस को रोका। उसी समय भीड़ में से मोहित पासी भाग निकला।
विज्ञापन


धूमनगंज इलाके में दिनेश पासी भी बिना अनुमति के जुलूूस के साथ नामांकन कराने के बाद लौट रहा था। इस खबर पर पुलिस बल पहुंचा तो वह भाग गया। एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि नामांकन के दौरान अपराधियों की गतिविधियों पर नजर है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस बारे में थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। जिस इलाके में अपराधी नामांकन कराने वालों के साथ शामिल होगा, वहां के थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed