{"_id":"5949815a4f1c1b5f418b459d","slug":"police-allahabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसवाला बनकर लूटने वाले चार बदमाश दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिसवाला बनकर लूटने वाले चार बदमाश दबोचे
अमर उजला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Wed, 21 Jun 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम ब्रांच ने इलाहाबाद के आलीशान फ्लैट में ठिकाना बनाकर लग्जरी कार और ट्रक लूटने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। वे पुलिस की तरह गाड़ियों को चेकिंग के नाम पर रोककर लूटते थे। इन बदमाशों की निशानदेही पर चार ट्रक और चार कार बरामद की गई हैं। तीन तमंचे, फर्जी अभिलेख और पुलिस के फर्जी परिचय पत्र भी मिले हैं। इनमें एक बिजली विभाग का कर्मचारी भी है।
एसपी प्रतापगढ़ शगुन गौतम ने बताया कि सोमवार देर रात क्राइम ब्रांच और स्वाट टीम ने लूटे गए ट्रक के साथ खड़े चार अपराधियों को घेरा तो वे फायरिंग करते भागने लगे। पुलिस ने घेरकर चारों बदमाशों को दबोच लिया। तलाशी में उनके पास तीन तमंचे, कारतूस, फर्जी नंबर प्लेट, फर्जी कागजात बरामद हुए। बदमाशों ने लूट की कई घटनाएं कबूलीं। उनकी निशानदेही पर इलाहाबाद के सिविल लाइंस में हर्ष होटल के पास एक अपार्टमेंट से लूटी गई चार कार बरामद की गई। धूमनगंज में ट्रांसपोर्टनगर के शंभू गैराज से लूट और चोरी के तीन ट्रक बरामद किए गए।
बदमाशों में कमौरा पूरे पांडेय गांव थाना लालगंज प्रतापगढ़ का कलीम उर्फ कल्ले, तिवारी नगर कोरांव इलाहाबाद का भोला सिंह उर्फ उमाकांत सिंह, खीरी के सुजनी गांव का अजय कुशवाहा और बेली गांव कैंट का ताहिर पुत्र मंजूर अहमद है। इनमें ताहिर कौशाम्बी में बिजली विभाग में कार्यरत है। पूछताछ में इन चारों ने बताया कि वे लूटी गईं कारों और ट्रकों को उड़ीसा, कोलकाता, बिहार में बेचते थे। कलीम ने कुछ दिनों पहले नवाबगंज में ट्रक लूटा था जो प्रतापगढ़ के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र में बरामद हो गया था। एसपी ने बताया कि कलीम उर्फ कल्ले व भोला के कब्जे से पुलिस के फर्जी परिचय पत्र बरामद हुए हैं, जिनका इस्तेमाल वे चालकों को धमकाने के साथ ही चेकिंग के दौरान पकड़े जाने पर बचने के लिए करते थे।
विज्ञापन
लूट के बाद गर्लफ्रेंड संग जाते थे टूर पर
लुटेरों ने बताया कि वे इलाहाबाद में हर्ष होटल के करीब किराए के फ्लैट में टिककर इलाहाबाद, कौशाम्बी, प्रतापगढ़ में ट्रक-कार लूटते थे। वे वारदातों को अंजाम देने के लिए भी लग्जरी कार का इस्तेमाल करते थे। सभी ने महंगे शौक पाल रखे थे। प्रेमिकाओं को पीवीआर में सिनेमा दिखाने के साथ महंगे गिफ्ट देते थे। वारदात अंजाम देने के बाद वे गोवा, मुंबई, चंडीगढ़ घूमने चले जाते थे। अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड को भी साथ ले जाते थे।