फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Photo laboratory employee killed, face burns acid

फोटो लैब कर्मचारी की हत्या, चेहरा तेजाब से जलाया

Sun, 04 Nov 2018 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Updated Sun, 04 Nov 2018 02:10 AM IST
विज्ञापन
Photo laboratory employee killed, face burns acid
acid attack
थरवई थाना क्षेत्र में शनिवार को एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां फोटो लैब कर्मचारी की हत्या कर बदमाशों ने चेहरा तेजाब से जला दिया। इसके बाद सूखी टंकी में शव फेंककर भाग निकले। तेज बदबू आने पर गांववालों ने टंकी में देखा तो घटना की जानकारी हुई। हत्या किसने और क्यों की, इस बारे में घरवाले भी कुछ बता नहीं सके हैं। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन


शिव सिंह उर्फ पवन (30) थरवई के कुशूंगुर गांव का रहने वाला था। पिता पंजम लाल की मौत के बाद वह मां अनारकली व भाई मान सिंह के साथ रहता था। एक बहन निर्जला की शादी हो चुकी है। शिव कर्नलगंज स्थित फोटो लैब में काम करता था। रोज की तरह वह 31 अक्तूबर को भी सुबह काम पर चला गया। रात में 8.30 बजे के करीब फोन कर बताया कि वह थरवई में है और कुछ देर में घर आ जाएगा। घंटे भर बाद भी वापस नहीं आने पर भाई ने फोन लगाया तो उसका नंबर बंद था। काफी देर तक नहीं आने पर उसकी तलाश शुरू की गई। लेकिन कुछ पता नहीं चला। दो दिन तक घरवाले तलाश में जुटे रहे।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर 12 बजे के करीब भीमकुंडा कछार स्थित पानी की टंकी से तेज बदबू आई तो आसपास खेतों में काम करने वाले ग्रामीण पहुंचे। इन दिनों पानी न होने के कारण टंकी सूखी पड़ी है। लोगों ने झांककर देखा तो टंकी में युवक का शव पड़ा दिखाई दिया। खबर फैली तो हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में वहां भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और शव बाहर निकलवाया। मृतक 30 साल के आसपास का था और उसका चेहरा बुरी तरह झुलसा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि तेजाब से चेहरा जलाया गया था। तब तक खबर पाकर मान सिंह भी पहुंच गया। शव देखते ही वह फूट-फूटकर रोने लगा। मृतक की पहचान उसने भाई शिव के रूप में की। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो टंकी से कुछ दूर पर पड़ी चारपाई पर खून के धब्बे मिले। इससे अनुमान जताया गया कि धारदार हथियार से चारपाई पर हत्या करने के बाद हत्यारों ने चेहरा जलाया और शव टंकी में फेंककर भाग निकले। पुलिस का कहना है कि घरवालों ने किसी तरह के विवाद की बात से इंकार किया है। मृतक का मोबाइल फोन गायब है। कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के भाई मान सिंह ने पुलिस को बताया है कि शिव घटना वाली रात नौ बजे आखिरी बार गांव के पास ही देखा गया था। घर से करीब एक किमी की दूर पर पैगंबरपुर गांव स्थित है। खोजबीन करते हुए घरवाले वहां पहुंचे तो पान की दुकान चलाने वाले व्यक्ति ने बताया था कि नौ बजे के करीब शिव उसकी दुकान पर आया था लेकिन, वह साइकिल की जगह अपाचे बाइक पर था और उसके साथ एक युवक भी था। परिवारवालों का कहना है कि शिव के पास बाइक नहीं थी और वह साइकिल से ही आता-जाता था। ऐसे में पुलिस अब अपाचेसवार युवक की तलाश में जुट गई है।

प्रारंभिक जांच पड़ताल के बाद पुलिस इस बात की भी आशंका जता रही है कि हो सकता है कि वारदात की वजह आशनाई रही हो। दरअसल पता चला है कि फेसबुक पर शिव किसी युवती से संपर्क में था। उसने अपनी और उस युवती की फोटो भी डाल रखी है। युवती कौन है, इस बारे में घरवाले कुछ बता नहीं पाए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।


हत्या की ताबड़तोड़ वारदातों से थरवई इलाका दहल रहा है। बीते चार महीनों की ही बात करें तो यहां पांच लोगों को मौत के घाट उतारा जा चुका है। इससे पहले हार्टमनगंज में सास-बहू और सहजीपुर में दंपति को बेरहमी से मौत के घाट उतारा गया था। इन दोनों मामलों का पुलिस खुलासा कर चुकी है लेकिन लगातार घटनाओं से साफ है कि स्थानीय पुलिस की निष्क्रियता के चलते ही बदमाश बेखौफ हैं। सूत्रों की मानें तो स्थानीय पुलिस की शह पर ही क्षेत्र में गांजा,स्मैक की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। इसके एवज में पुलिस का ‘हिस्सा’ भी तय है। पिछले दिनोें दो दोहरे हत्याकांड के खुलासे के दौरान आरोपी ने भी कबूल किया था कि नशे की लत के चलते ही उसने लूटपाट की नीयत से दोनों हत्याकांडों को अंजाम दिया। खुद अफसरों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि क्षेत्र में नशे के लिए लूटपाट, हत्या करने वाले कुछ गिरोह सक्रिय हैं। इसके बावजूद अब तक स्थानीय पुलिस की लगाम कसने के लिए कोई कार्रवाई नहीं किया जाना काफी चौंकाने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed