फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   phoolpur accident

काल बनी कार, बस परिचालक को कुचलने के बाद राजगीर पर जा गिरी

Mon, 24 Apr 2017 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Mon, 24 Apr 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
phoolpur accident
क्राइम
 फू लपुर के करुआडीह गांव में रविवार सुबह बेकाबू इंडिगो कार ने सड़क किनारे खड़े बस कंडक्टर को कुचल दिया। फिर अनियंत्रित कार मिट्टी के चबूतरे से टकराई और लगभग दस फीट हवा में उछलने के बाद एक राजगीर के ऊपर गिर गई। राजगीर अपने मकान के बाहर बैठकर शौचालय की सीमेंट रिंग बना रहा था। हादसे की सूचना पर फूलपुर पुलिस पहुंची। घायलों को एसआरएन अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में दोनों की सांसें थम गईं।
विज्ञापन


सौरहा गांव का जिशान अहमद (27) इलाहाबाद-प्रतापपुर सिटी बस का परिचालक था। वह दो भाइयों में छोटा था। रविवार सुबह वह बाइक से फूलपुर आया। वहां से अप्पे में बैठक र प्रतापपुर जा रहा था। वह करुआडीह गांव के सामने उतर गया। वह खड़ा होकर बस का इंतजार कर रहा था। तभी प्रतापपुर की तरफ से एक तेज रफ्तार इंडिगो कार आई और जिशान को कुचलने के बाद अनियंत्रित होकर मिट्टी के चबूतरे से टकरा गई। चबूतरे से टक्कर के बाद कार हवा में दस फीट ऊपर उछली और सीमेंट की रिंग बना रहे राजगीर फूलचंद्र (50) पर जा गिरी। हादसे के बाद चालक कार से उतर कर फरार हो गया। सुबह छह बजे दुर्घटना से गांव में खलबली मच गई।
विज्ञापन


सूचना पर फूलपुर पुलिस पहुंची। घायलों को एंबुलेंस से लेकर एसआरएन अस्पताल आ रही थी कि रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई। एसआरएन में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अनहोनी की खबर जिशान के घर पहुंची तो कोहराम मच गया। परिजन यकीन नहीं कर पा रहे थे कि आधे घंटे पहले ड्यूटी के लिए निकला जिशान अब इस दुनिया में नहीं रहा। पत्नी रूबी तो खबर सुनते ही अचेत हो गई। वहीं फूलचंद्र के घर में भी कोहराम मच गया। पत्नी पत्ती देवी, दोनों बेटे और बेटियों की आंखों से आंसू थम नहीं रहे। घरवालों ने बिलखते हुए बताया कि दस दिन पहले ही फूलचंद्र ने सड़क किनारे बने घर पर काम शुरू किया था। इससे पहले गांव के अंदर स्थित घर पर काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed