फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Paying for copying the student naked , beaten, spit on face

नकल के लिए पैसे न देने पर छात्र को नंगा कर पीटा, मुंह पर थूका 

Thu, 17 Mar 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 17 Mar 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड के झूंसी स्थित एक परीक्षा सेंटर पर मंगलवार को नकल के लिए पैसे न देने पर इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी को नंगा कर पीटा गया और मुंह पर थूका गया। इससे छात्र बेहोश हो गया। उसकी परीक्षा भी छूट गई। बुधवार को भुक्तभोगी की ओर से आरोपी शिक्षक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई। देर शाम तक रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई थी। हालांकि पुलिस घटना की जांच के लिए विद्यालय गई थी लेकिन स्कूल बंद होने के कारण लौट आई। पिटाई और बेइज्जती से छात्र बुरी तरह सहमा हुआ है। 
विज्ञापन

 

फूलपुर के सौरहा गांव निवासी श्रीराम प्रकाश वर्मा का बेटा अवधेश यूपी बोर्ड में इंटरमीडिएट की परीक्षा दे रहा है। उसका सेंटर झूंसी के एक गांव के विद्यालय में पड़ा है।  मंगलवार को द्वितीय पाली में उसका अंग्रेजी प्रथम प्रश्न पत्र का पेपर था। परीक्षार्थी का आरोप है कि परीक्षा शुरू होने से पहले ही सभी परीक्षार्थियों से नकल कराने के लिए पैसे मांगे गए थे। उसने नकल करने और पैसा देने से मना कर दिया था। मंगलवार को अंग्रेजी प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा थी। नकल के लिए पैसा न दिए जाने से कॉलेज प्रबंधन और शिक्षक परीक्षार्थी से नाराज थे।

विज्ञापन


अवधेश का आरोप है कि जैसे ही परीक्षा शुरू हुई। कक्ष निरीक्षक उसकी तलाशी लेने लगे। नकल की कोई सामग्री नहीं मिली तो आरोप है कि कक्ष निरीक्षक ने उसे नंगा कर तलाशी ली। इससे अपमानित छात्र ने विरोध किया तो पहले उससे गालीगलौज की गई। इसके बाद लात-घूंसों से उसकी जमकर पिटाई की गई। छात्र का आरोप है कि कक्ष निरीक्षक ने उसके मुंह पर थूक भी दिया। जेब में रखे एक हजार रुपये भी छीन लिए। बुधवार को भुक्तभोगी छात्र ने झूंसी पुलिस से आरोपी शिक्षक के खिलाफ लिखित शिकायत की है। पिटाई के बाद से छात्र बुरी तरह डरा और सहमा है। देर शाम तक पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed