फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Paused tire buses , banks closed today

सरिया और डंडे से पीट महिला को मार डाला

Wed, 02 Sep 2015 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 02 Sep 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
फूलपुर/प्रतापपुर(इलाहाबाद)। सरायममरेज इलाके के छतौना गांव में सोमवार रात तीस वर्षीय रीता यादव को उसकी जेठानियों और भतीजों ने पीटकर मार डाला। उसे सरिया और डंडे से बेरहमी से पीटा गया। कत्ल के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। उस वक्त पति दावत में गया था। देर रात वह घर लौटा तो कत्ल का पता चला। फिर मायके वाले भी आ गए। पिता ने जेठ-जेठानियों और भतीजों समेत सात लोगों के खिलाफ एफआईआर लिखा दी है।
विज्ञापन


छतौना गांव निवासी राधेश्याम यादव और उसके सभी चार भाई मुंबई में रहकर नौकरी करते हैं। यहां गांव में उसकी पत्नी रीता जेठानियों और भतीजों के साथ रहती थी। उसके तीन बच्चे हैं। 10 साल की एक बेटी गुडान, आठ साल का पुत्र राजन और पांच साल का बेटा शुभम। इधर एक महीने से राधेश्याम भी मुंबई से घर आया हुआ है। सोमवार शाम वह थरवई के कटियाही गांव में दावत में गया था।
विज्ञापन


देर रात वह घर लौटा तो उसे रीता घर के भीतर खून से लथपथ और मृत मिली। बच्चे रो-कलप रहे थे। पड़ोसी भी जुट गए थे। मगर घर में कोई और नहीं था। वहां भीड़ लगती गई। खबर पाकर सरायममरेज थाने की पुलिस भी पहुंची। फिर उतरांव के ताजापुर मकसूदना गांव से रीता के मायके वाले भी आ गए। उसके पिता का भी नाम राधेश्याम है। आसपास के लोगों से बातचीत में पता चला कि रीता का अपनी जेठानियों और भतीजों से झगड़ा हुआ था। उन्हीं लोगों ने उसे पीटकर मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने आरोप लगाया कि वर्ष 2002 में शादी के वक्त उन्होंने पांच लाख रुपये नगद, बाइक, गहने समेत काफी सामान दिए थे मगर रीता को पांच लाख रुपये की मांग करते हुए प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस ने रीता के पिता की तहरीर पर जेठानियों गीता देवी, प्रेमा, भतीजों सतीश, प्रदीप और जेठ समेत सात लोगों के खिलाफ एफआईआर लिखी है। मुंबई में मौजूद दो जेठ भी नामजद हुए है हालांकि पति पर आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed