फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   One killed in collision of truck and trailer

ट्रक और ट्रेलर की टक्कर में एक की मौत

Fri, 27 May 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 27 May 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
One killed in collision of truck and trailer
accident - फोटो : graphic
नवाबगंज इलाके में हाईवे पर इब्राहिमपुर गांव के सामने गलत दिशा से आ रहे ट्रक और ट्रेलर में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्क र में ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची नवाबगंज पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया तब जाकर आवागमन शुरू हो सका। 
विज्ञापन


फिरोजाबाद के शिकोहाबाद का रहने वाला मुरारी लाल (50) ट्रेलर चालक है। उसका बेटा कृष्ण मोहन (20) उसके साथ खलासी था। बुधवार रात बाप-बेटे ट्रेलर में कार लोड कर कानपुर के लिए चले। ट्रेलर कृष्ण मोहन चला रहा था जबकि उसका पिता मुरारी लाल बगल में बैठा हुआ था। भोर में लगभग साढ़े तीन बजे ट्रेलर इब्राहिमपुर गांव के पास पहुंचा था कि सामने की ओर गलत दिशा से गिट्टी लादकर एक ट्रक आ गया।
विज्ञापन


तेज रफ्तार ट्रेलर और ट्रक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रेलर के परखच्चे उड़ गए। चालक कृष्ण मोहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मुरारी लाल गंभीर रूप से घायल था। हादसे के बाद गांव के लोग पहुंचे तो कृष्ण मोहन खून से लथपथ ट्रेलर के केबिन में मरा पड़ा था, जबकि घायल मुरारी लाल बेटे को लहूलुहान देखकर विलाप कर रहे थे। खबर पाकर नवाबगंज पुलिस पहुंची। पुलिस ने घायल मुरारी लाल को अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed