{"_id":"5b4b9c664f1c1bc6508b4daf","slug":"on-the-first-day-of-ban","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंध के पहले दिन धड़ल्ले से बिकी पॉलीथिन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रतिबंध के पहले दिन धड़ल्ले से बिकी पॉलीथिन
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
टनकपुर में धड़ल्ले से हो रहा है पॉलिथीन का प्रयोग
- फोटो : अमर उजाला
पॉलीथिन पर प्रतिबंध का आदेश शहर में पहले ही दिन बेअसर दिखा। रविवार को शहर में प्रतिबंधित पॉलीथिन (कैरी बैग) की बिक्री धड़ल्ले से की गई। दुकानदारों ने बेखौफ होकर प्रतिबंधित पॉलीथिन के कैरीबैगों का इस्तेमाल किया। लोग भी आदेश की जानकारी होने के बाद भी घर से झोला लेकर नहीं निकले। मोहल्लों के चौराहों, बाजारों में चाय की दुकानों पर प्लास्टिक और थर्मोकोल के ग्लास में चाय बेची गई। फल आदि सामान बेचने वालों ने कैरी बैग ठेले के नीचे रखी पेटियों में छिपाए और ग्राहकों को दिए।
शासन के निर्देश पर 50 माइक्रॉन से कम की पॉलीथिन के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और प्रयोग पर रोक लगा दी ही। आदेश रविवार को लागू हो गया। इसकी जानकारी होने के बाद भी प्रतिबंधित पॉलीथिन के उत्पादों का इस्तेमाल किया जाता रहा। चौक, कटरा, सिविल लाइंस, एजी आफिस के पास, सोहबतियाबंग सब्जी मंडी, बक्शी बांध सब्जी मंडी के साथ गऊघाट आदि में काली, नीली, पीली रंग के कैरी बैग में दुकानदारों ने सामान दिया।
चाय-पान की दुकानों में भी पॉलीथिन पर प्रतिबंध पूरी तरह बेअसर दिखा। प्लास्टिक और थर्मोकोल के ग्लास में लोग चाय पीते दिखे। मुख्य बाजारों में बंदी के कारण ग्लास, प्लेट और कैरी बैग की थोक की दुकानें बंद रहीं वहीं कटरा बाजार में प्रतिबंधित पॉलीथिन से बने कैरी बैग का इस्तेमाल बेराकटोक हुआ। कई दिनों से हो रही चर्चा का संज्ञान लेकर ठेलों पर फल-सब्जी बेचने वाले ज्यादा सजग दिखे। ग्राहकों को सामान देते समय कई व्यापारी अगल बगल की टोह लेकर ठेले के नीचे डिब्बों में छिपाकर रखे गए कैरी बैग में सामान देते रहे।
विज्ञापन
पॉलीथिन के उत्पादन, भंडारण और बिक्री पर प्रतिबंध के पहले ही दिन रविवार को प्रशासन और नगर निगम के अफसरों ने छापामारी कर अलग-अलग स्थानों से करीब एक कुंतल पॉलीथिन जब्त की। दुकानदारों को चेतावनी दी गई है कि 50 माइक्रॉन से कम की पॉलीथिन की खरीद-बिक्री न करें, अन्यथा जब्तीकरण के साथ जुर्माना भी वसूल किया जाएगा। कार्रवाई से दिन भर हड़कंप मचा रहा।
नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने पॉलीथिन के खिलाफ छापामारी अभियान चलाने के लिए टीमों का गठन किया था। रविवार को सभी जोनल अफसर एसीएम और पुलिस के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में निकले। कटरा, राजापुर में म्योर रोड, बहादुरगंज, कीडगंज में पेठा वाली सड़क पर अलग-अलग समय पर टीमों छापामारी की। छापामारी के दौरान कई दुकानदार शटर गिराकर भाग निकले। जिधर जांच टीम पहुंचती वहां अफरातफरी मच जाती।
अपर नगर आयुक्त ऋतु सुहास के मुताबिक कटरा, बहादुरगंज, राजापुर और पेठा वली सड़क से करीब एक कुंतल प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की गई। पहले दिन न जुर्माना वसूला गया न ही एफआईआर कराई गई। लोगों को प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग और बिक्री न करने का अनुरोध किया जा रहा है। फल विक्रेताओं और दुकानदारों से प्रतिबंधित पॉलीथिन स्वत: हटाने को कहा गया। इसकी सूचना रिक्शों पर लाउडस्पीकर लगाकर कराई गई।
पॉलीथिन के उत्पादों का प्रयोग न करने के लिए स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को इस मुहिम से जोड़ा जाएगा। नगर निगम ने इसकी तैयारी कर ली है। अपर नगर आयुक्त ऋतु सुहास ने बताया कि व्यापारियों के सहयोग से कपड़े के थैले बनवाकर वितरित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जागरूकता अभियान से 50 विकलांग बच्चों को जोड़ा जा रहा है। व्यापक प्रचार प्रसार कराकर लोगों को घर से झोला लेकर बाजार जाने और दुकानदारों को कागज के लिफाफों में सामान देने का अनुरोध किया जाएगा। प्रचार वाहनों से लोगों को प्रतिबंधित पॉलीथिन के इस्तेमाल से होने वाले नुकसान के बारे में बताया जाएगा।
चंद्र शेखर आजाद पार्क में रविवार सुबह मॉर्निग वाकर एसोसिएशन ने पॉलीथिन का प्रयोग न करने का संकल्प लिया। एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक जैन ने बताया हर दिन सुबह पार्क आने वालों को पॉलीथिन उत्पादों का इस्तेमाल न करने के बारे में जागरूक किया जाएगा।