{"_id":"580a7d5d4f1c1bf36e70546b","slug":"nurse-doctor-was-shot-in-the-presence-of-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्स की मौजूदगी में डॉक्टर को लगी गोली, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नर्स की मौजूदगी में डॉक्टर को लगी गोली, मौत
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 22 Oct 2016 02:31 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
इलाहाबाद। कैंट इलाके में गुरुवार आधी रात डॉ. राहुल पाल सिंह की रिवॉल्वर से निकली गोली उनके लिए ही काल बन गई। दाहिनी कनपटी में गोली धंसने से डॉक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय उनके कमरे में साथ काम करने वाली एक स्टॉफ नर्स भी मौजूद थी। उसकी सूचना पर कैंट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाकर अंगुलियों के निशान लेने के बाद रिवॉल्वर कब्जे में ले ली। पड़ोसियों ने जानकारी दी तो गोविंदपुर में रहकर पढ़ाई करने वाले भतीजा मौके पर पहुंचा। पुलिस इसे हादसा बता रही है जबकि घरवालों ने हत्या का शक जताया है।
सुल्तानपुर जनपद के करौंधी कला इलाके में पहाड़पुर गांव निवासी देवेंद्र पाल सिंह रिटायर शिक्षक हैं। उनके दो बेटों में बड़ा राहुल पाल सिंह (40) जीवन ज्योति ग्रुप के वंदना वूमेन्स हॉस्पिटल में डॉक्टर थे। वह कैंट के गंगानगर मुहल्ले में रहते थे। पत्नी सुधा लता सिंह बेटी हर्षिता (10) के साथ गांव में रहती हैं। जबकि बेटा हर्षित उर्फ हर्ष (10) पिता के साथ रहकर एक स्कूल पढ़ता है। वह इन दिनों गांव गया है। गुरुवार आधी रात लगभग दो बजे अचानक राहुल के घर से गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसी हैरान हो गए। कैंट पुलिस और पड़ोसी पहुंचे तो घर के अंदर से एक युवती रोते हुए बाहर निकली। वह दहशत में थी।
उसने बताया कि डॉक्टर राहुल के साथ काम करने वाली स्टॉफ नर्स है। फिर रोते हुए बोली, डॉ. राहुल की गोली लगने से मौत हो गई है। पड़ोसियों की सूचना पर गोविंदपुर में रहकर स्नातक की पढ़ाई करने वाला डॉ. राहुल का भतीजा भी दोस्तों के साथ मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को दो डॉक्टरों के पैनल और वीडियोग्राफी के बीच शव का पोस्टमार्टम हुआ। पीएम रिपोर्ट में कनपटी पर दाहिनी ओर सिर में फंसी 9 एमएम की एक गोली मिली। डॉक्टर के माथे पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन
डॉक्टर राहुल के भाई राजन पाल सिंह की तहरीर पर देररात पुलिस ने वारदात के समय कमरे में मौजूद स्टॉफ नर्स अंकिता गौड़ और वंदना वूमेंस हॉस्पिटल के प्रबंधक पर हत्या और साजिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अस्पताल प्रबंधक का नाम रिपोर्ट में नहीं है। भाई राजन का आरोप था कि कुछ दिन पहले उनके भाई राहुल ने फोनकर बताया था कि वह अस्पताल प्रबंधक के गहरे राज जान गया है। वह उनकी करतूतों को उजागर न कर दे। इसके लिए उसे धमकी मिल रही है। उसने शक जताया था कि उसकी साजिश के तहत उसकी हत्या की जा सकती है।
प्रारंभिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट हत्या को सपोर्ट नहीं कर रही है। फिलहाल परिजनों की तहरीर पर स्टॉफ नर्स अंकिता गौड़ और वंदना वूमेंस हॉस्पिटल के प्रबंधक पर हत्या और साजिश की मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना में सब साफ हो जाएगा। ---आलोक मिश्र सीओ सिविल लाइंस।