Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Seeing the police blockade, the miscreant fired two shots; he was hit in the leg during the ensuing encounter.

Faridabad News: नाकाबंदी देखकर बदमाश ने दो गोलियां चलाईं, मुठभेड़ में पैर में लगी गोली

Fri, 13 Nov 2026 12:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Seeing the police blockade, the miscreant fired two shots; he was hit in the leg during the ensuing encounter.
क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव ने दबोचा, चोरी की बाइक और अवैध पिस्तौल बरामद
विज्ञापन

20 मामले आरोपी पर दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-58 के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में बुधवार रात पुलिस और चोरी के मामलों में वांछित आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। नाकाबंदी देखकर भाग रहे बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से दो बार फायरिंग की थी। पुलिस की कार्रवाई में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी। आरोपी की पहचान बल्लभगढ़ की सुभाष कॉलोनी निवासी विमल ठाकुर उर्फ सोनू के रूप में हुई है। वह मूलरूप से बिहार के छपरा जिले का है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी बार-बार चोरी की वारदात को अंजाम देता रहता है। उसके खिलाफ फरीदाबाद के विभिन्न थानों में चोरी, सेंधमारी और अधिनियम के करीब 20 मामले दर्ज हैं। आरोपी चोरी के चार-पांच मामलों में वांछित था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि 11 नवंबर की रात क्राइम ब्रांच, ऊंचा गांव प्रभारी उपनिरीक्षक सुंदर सिंह अपनी टीम के साथ सेक्टर-58 ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि विमल ठाकुर उर्फ सोनू अवैध हथियार लेकर चोरी की बाइक पर सेक्टर-58 और 59 क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सेक्टर-58 के प्लॉटिंग जोन की तरफ जाने वाले रास्ते पर नाकाबंदी कर दी।
विज्ञापन

कुछ देर बाद पुलिस को एक युवक मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया। पुलिस की गाड़ी देखकर उसने बाइक ग्रीन बेल्ट के कच्चे रास्ते की तरफ मोड़ दी और भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया तो कुछ दूरी पर उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। इसके बाद आरोपी पैदल भागने लगा। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य आपराधिक मामलों और वारदातों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने रुकने को कहा तो की फायरिंग
पुलिस ने उसे रुकने की चेतावनी दी, लेकिन उसने पुलिसकर्मियों पर सीधी गोली चला दी। पुलिस टीम ने दोबारा चेतावनी दी तो आरोपी ने फिर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लग गई और उसे काबू कर लिया गया। पुलिस ने मौके से .32 बोर की देसी पिस्तौल, तीन कारतूस, दो खाली खोल और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल आरोपी को उपचार के लिए बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक उसकी हालत सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed