फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Now let the students put the lime Shatiron

अब दो छात्रों को लगा दिया शातिरों ने चूना

Mon, 02 Jan 2017 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 02 Jan 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
Now let the students put the lime Shatiron
साइबर क्राइम - फोटो : Demo
साइबर शातिरों ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के दो छात्रों को भी चूना लगा दिया। इन छात्रों के पंजाब नेशनल बैंक की कर्नलगंज शाखा स्थित खाते से शातिरों ने डेबिट कार्ड के जरिए ऑनलाइन खरीदारी कर डाली। ट्रेन टिकट भी बुक किए। कर्नलगंज थाने में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन


जौनपुर में रहने वाले आडिटर संजय यादव का पुत्र शिवम यहां छोटा बघाड़ा में किराए के कमरे में रहकर विश्वविद्यालय से बीए अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। 27 दिसंबर को दोपहर करीब 12 बजे शिवम के मोबाइल पर एसएमस आया जिससे पता चला कि उसके पीएनबी बैंक खाते से 30 हजार रुपये से ज्यादा कट गए हैं। उसके डेबिट कार्ड के जरिए ऑनलाइन शापिंग की गई थी। शिवम सन्न रह गया क्योंकि उसने कोई खरीदारी नहीं की थी। उसने कर्नलगंज थाने में लिखित शिकायत की तो आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


इसी तरह, आजमगढ़ से आकर यहां इविवि के निकट अमरनाथ झा हॉस्टल में रहने वाले बीए के छात्र शिवम सिंह के भी पीएनबी बैंक खाते से डेबिट कार्ड के जरिए ही आठ हजार रुपये से ज्यादा उड़ा दिए गए। उसके कार्ड के नंबर को इस्तेमाल कर आईआरसीटीसी के जरिए ट्रेन टिकट बुक किए गए। 23 दिसंबर को मोबाइल पर मैसेज आने पर उसे इस बारे में पता चला। कर्नलगंज थाने में शिवम की भी एफआईआर लिखी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed