फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Nandi's property will be auctioned

नंदी की करोड़ों की संपत्ति होगी नीलाम

Sun, 19 Nov 2017 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 19 Nov 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
Nandi's property will be auctioned
दिव्यांग की मुखिया की समस्या जानते प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी।
पूर्व मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी की करोड़ों रुपये की संपत्ति नीलाम होने जा रही है। बैंक ऑफ बड़ौदा की बहादुरगंज शाखा की ओर से इसका नोटिस जारी किया गया है। नीलामी 22 दिसंबर को प्रस्तावित है। कर्ज अन्नपूर्णा ट्रेडर्स और मुक्ता मिश्रा के नाम पर लिया गया है। इसमें कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और अभिलाषा गुप्ता जमानतदार हैं। 15 जनवरी 2016 तक चार करोड़ 73 लाख रुपये से अधिक का कर्ज हो गया था, जिसे निर्धारित तारीख तक चुकता नहीं किया गया। इसके बाद बैंक ने अभिलाषा गुप्ता की अचल संपत्ति को जब्त कर नीलाम करने का नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन


नीलाम होने वाली पांच तरह की संपत्ति एक हेक्टेयर से अधिक है, जो अरैल में है। इनकी कीमत आठ करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। ई-नीलामी के तहत बैंक की ओर से 20 दिसंबर तक धरोहर राशि तथा दस्तावेज जमा करने के लिए कहा गया है। 18 दिसंबर को संपत्ति का निरीक्षण किया जा सकेगा। नोटिस में कहा गया है कि नीलामी ‘जहां है जैसी है तथा जो कुछ भी है’ के आधार पर सर्वाधिक राशि के टेंडर के पक्ष में की जाएगी। बैंक के डीजीएम प्रदीप कुमार दास से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनका मोबाइल स्वीच ऑफ था।
विज्ञापन


नगर निकाय चुनाव के समय अभिलाषा गुप्ता नंदी की संपत्ति को नीलाम करने के नोटिस पर कई सवाल खड़े हो गए हैं। इसे सियासी साजिश के तौर पर देखा जा रहा है। आने वाले दिनों में इसे लेकर सियासत गरमाने की भी आशंका है। कहा तो यहां तक जा रहा है कि विपक्षियाें के साथ भाजपा के भी नेता इस साजिश में शामिल हैं। कई वरिष्ठ नेताओं के तीव्र विरोध के बावजूद नंद गोपाल नंदी पत्नी अभिलाषा को मेयर का टिकट दिलाने में सफल रहे। ऐसे में पार्टी के भीतर ही नंदी के विरोधी खड़े हो गए हैं। इनमें कई बड़े नेता भी शामिल हैं, जिन्होंने नंदी को मात देने का यह नया तरीका निकाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed