फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Tragic accident in Naini – eight-year-old girl dies after being struck by a vehicle

प्रयागराज : नैनी में दर्दनाक हादसा- गाड़ी की चपेट में आकर आठ साल की बच्ची की मौत

Thu, 22 Oct 2026 04:03 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नैनी (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनी (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 22 Oct 2026 04:03 PM IST
सार

प्रयागराज के नैनी स्थित प्रयाग पुरम में बृहस्पतिवार दोपहर दर्दनाक हादसे में आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बच्ची स्कूल से घर पहुंची थी। आरोप है कि उसे गाड़ी से उतारने के बाद चालक ने वाहन आगे बढ़ा दिया, जिसकी चपेट में बच्ची आ गई। घटना के बाद मोहल्ले के लोगों ने चालक को रोककर पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
Tragic accident in Naini – eight-year-old girl dies after being struck by a vehicle
नैनी में बच्ची की मौत के बाद मोहल्ले में जुटी भीड़ और छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नैनी क्षेत्र के प्रयाग पुरम में बृहस्पतिवार दोपहर दर्दनाक हादसे में आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की पहचान तस्वनी उदयांशी पाठक के रूप में हुई है। वह दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में तीसरी कक्षा में पढ़ती थी। बच्ची के पिता मनीष कुमार पाठक दिल्ली में नौकरी करते हैं। बृहस्पतिवार दोपहर बच्ची को स्कूल से घर छोड़ने के लिए एक गाड़ी आई थी। बताया जा रहा है कि बच्ची को गाड़ी से उतारने के बाद चालक ने वाहन आगे बढ़ा दिया। इसी दौरान बच्ची गाड़ी की चपेट में आ गई। हादसे में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

घटना के बाद मोहल्ले के लोगों ने चालक को रोक लिया और डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस चालक को थाने ले गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल रहा। पुलिस की ओर से घटना के संबंध में आधिकारिक जानकारी और हादसे की परिस्थितियों की पुष्टि होने के बाद ही अन्य तथ्य स्पष्ट हो सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed