फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   murder teacher

दीवाली की शाम गोली मारकर शिक्षक की हत्या

Thu, 19 Oct 2017 08:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 19 Oct 2017 08:36 PM IST
विज्ञापन
murder teacher
Murder
ऐन दीपावली की शाम यमुनापार के मेजा इलाके में कार सवार लोगों ने कहासुनी के बाद सरकारी स्कूल के शिक्षक नरेंद्र शुक्ला (32) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ग्रामीणों के घेरने पर हमलावर पैदल भाग गए जिसके बाद लोगों ने कार तोड़कर आग लगा दी। खबर पाकर कई थानों की पुलिस के साथ अफसर वहां पहुंच गए। आरोपियों की तलाश शुरू की गई। वारदात से दीवाली पर शिक्षक के घर में कोहराम मच गया। आशंका है कि कत्ल पुरानी रंजिश में हुआ।
विज्ञापन


परानीपुर गांव निवासी शिक्षक नरेंद्र शुक्ला की तैनाती मेजा में ही पंदरिया प्राथमिक विद्यालय में थी। नरेंद्र के पिता सत्यनारायण शुक्ला का भी 1982 में कत्ल हुआ था। उसके बड़े भाई अमरेंद्र शुक्ला जिला अदालत में वकालत करते हैं। उन्होंने गांव में ही स्कूल भी खोल रखा है। दीपावली पर बृहस्पतिवार देर शाम करीब साढे़ छह बजे शिक्षक नरेंद्र बडे़ भाई के स्कूल के सामने खड़े थे तभी पड़ोसी गांव के कुछ लोग कार में वहां आए। वे कार से उतरकर नरेंद्र के पास आ गए। उनके बीच कहासुनी होने लगी। तभी अचानक उनमें से एक युवक ने पिस्टल निकालकर नरेंद्र के सिर पर फायर कर दिया।
विज्ञापन


सिर में गोली धंसने पर वह गिरा तो हमलावर भागने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने दौड़ाया तो हमलावर कार छोड़कर भाग गए। लोगों ने कार तोड़ने के बाद आग लगा दी। वारदात से गांव में खलबली मच गई। बड़े भाई अमरेंद्र शुक्ला समेत परिवार के लोग आ गए। नरेंद्र को उठाकर पहले सीएचसी रामनगर ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने रेफर किया तो शहर में एसआरएन अस्पताल लाया गया लेकिन उसकी जान नहीं बची। कत्ल की खबर पाकर सीओ मेजा भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की गई। दीवाली पर इस वारदात से शिक्षक के परिवार और रिश्ते में कोहराम मच गया। नरेंद्र की पत्नी अपने दोनों बच्चों को सीने से लगाकर रोने-कलपने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed