फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Murder of contractor's wife by pressing the mouth

मुंह दबाकर ठेकेदार की पत्नी की हत्या

Wed, 12 Sep 2018 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 12 Sep 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
Murder of contractor's wife by pressing the mouth
इलाहाबाद
क्षेत्र में सब्जी मंडी मोहल्ले में मंगलवार सुबह ठेकेदार की पत्नी की मुंह दबाकर हत्या कर दी गई। काम के सिलसिले में बाहर गया ठेकेदार जब घर लौटा तो वारदात का पता चला। पुलिस ने फोेरेंसिक टीम व डाग स्क्वायड बुलाकर मामले की जांच कराई। पति की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ  हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस का मानना है कि घटना में किसी करीबी का ही हाथ है।
विज्ञापन


नैनी कोतवाली क्षेत्र के दाऊद नगर, लिप्टन कालोनी में सब्जी मंडी के समीप रहने वाला राजेश कुमार श्रीवास्तव उर्फ राजू मकान बनाने का ठेका लेता है। परिवार में उसकी पत्नी बबिता (42) व बेटी शांभवी उर्फ बिट्टू (14) हैं। बेटी बेथनी कांवेंट में नौवीं कक्षा की छात्रा है। राजेश के मुताबिक नौ सितंबर को वह अपने काम से घर से बाहर गया था। 11 सितंबर को सुबह करीब 10.45 बजे लौटा तो घर का मुख्य दरवाजा खुला था। उसने पत्नी को आवाज लगाई लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला, तो वह दूसरे तल पर चल गया। दूसरे तल के बेडरूम में दरवाजे के पास फर्श पर बबिता की लाश पड़ी थी।
विज्ञापन


यह देख वह रोने चिल्लाने लगा। शोर सुनकर पड़ोस में रहने वाले उसके रिश्ते के चाचा सुरेश कुमार गुप्ता व अन्य लोग आ गए। पुलिस को खबर दी गई। मौके पर इंस्पेक्टर पीके मिश्रा, सीओ रत्नेश सिंह, एसपी यमुनापार दीपेंद्र चौधरी व एसएसपी नितिन तिवारी दल बल के साथ पहुंचे। फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड की टीम बुलाई गई। खोजी कुत्ता के घर से छत तक गया और वापस लाश के पास आ गया। पूछताछ में पता चला कि सुबह 6.30 बजे बेटी शांभवी स्कूल चली गई थी। उसके बाद बबिता घर पर अकेली थी। आठ बजे वह पड़ोस की एक महिला से बात करने बाहर निकली थी। उसके बाद वह नहीं दिखी। छानबीन के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। जांच के दौरान पुलिस को उसके करीबियों की स्थिति संदिग्ध मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed