{"_id":"57a4f93f4f1c1bda762bc771","slug":"mp-s-brother-nephew-went-into-coaching-beaten-operator","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद के भाई-भतीजे ने कोचिंग में घुसकर संचालक को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सांसद के भाई-भतीजे ने कोचिंग में घुसकर संचालक को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 06 Aug 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
कौशाम्बी से भाजपा सांसद विनोद कुमार सोनकर के भाई-भतीजे ने एक दर्जन साथियों के साथ कैंट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में घुसकर शुक्रवार रात मारपीट और तोड़फोड़ की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। हमले के चलते कोचिंग में अफरातफरी मच गई। सूचना पर सीओ सिविल लाइंस कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कोचिंग संचालक की तहरीर पर सांसद के भाई, भतीजे समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ कोचिंग में घुसकर मारपीट, बलवा, तोड़फोड़ समेत अन्य धाराओं में मुकदमा लिखकर छानबीन कर रही है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को पकड़ा है। उससे पूछताछ की जा रही है।
कैंट इलाके के राजापुर केके सिंह अपने घर के एक कमरे में कोचिंग चलाते हैं। वह पीसीएस (जे), एपीओ और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाते हैं। उनका आरोप है कि शुक्रवार रात उन्होंने सांसद के भतीजे शुभम सोनकर को फीस के लिए टोका था। उसने फोन कर साथियों को बुला लिया। जिसके बाद दो गाड़ियों में दर्जन भर लोग आए। चर्चा है कि उनमें गनर भी शामिल थे। कोचिंग में घुसते ही वे लोग हंगामा और तोड़फोड़ करने लगे। जिसके चलते कोचिंग में अफरातफरी मच गई। कोचिंग संचालक ने हमलावरों को रोकना चाहा तो लात-घूंसों से पीटकर लहूलुहान कर दिया गया। शोर गुल मचा तो मोहल्ले के लोग भी घर से बाहर निकल आए। यह देखकर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले।
सूचना पर सीओ सिविल लाइंस आलोक मिश्र, एसओ कैंट और इंस्पेक्टर सिविल लाइंस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एक हमलावर को दबोच लिया। उसने अपना नाम हेमंत पांडेय बताया है। सीओ सिविल लाइंस आलोक मिश्र ने बताया कि कोचिंग में बवाल की सूचना पर मौक पर पहुंची। एक आरोपी को पकड़ा गया है। मारपीट में भाजपा सांसद के भाई संतोष सोनकर, भतीजे शुभम सुनकर और अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा लिखकर जांच की जा रही है। फीस को लेकर विवाद की बात सामने आई है।