फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Modi, in a live broadcast of the violence in Allahabad flag Spaiyon

इलाहाबाद में मोदी लाइव कार्यक्रम में सपाइयों का उपद्रव

Fri, 27 May 2016 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 27 May 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
Modi, in a live broadcast of the violence in Allahabad flag Spaiyon
भाजपा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
सिविल लाइंस के सुभाष चौराहे पर बृहस्पतिवार को समाजवादी युवजन सभा (सयुस)और भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। यहां भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पीएम मोदी की सहारनपुर में आयोजित रैली का सीधा प्रसारण एलईडी के माध्यम से देख रहे थे। इसी बीच सयुस कार्यकर्ता सुभाष चौराहे पर पीएम मोदी का पुतला लेकर पहुंच गए। पुतला फूं के जाने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आपत्ति की तो सपा कार्यकर्ता हाथापाई पर उतारू हो गए। विरोध इतना बढ़ा कि सपाइयों ने पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन


पत्थर लगने से चौराहे पर लगी एलईडी टूट गई। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं पर जमकर कुर्सियां फेंकी गईं। राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता में हुए बवाल से वहां भगदड़ जैसे हालात बन गए। पत्थर चलने से राहगीर दुबक गए। बाद में पुलिस ने आकर किसी तरह से मामला शांत किया। उधर देर शाम भाजपा नगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने इस मामले में सिविल लाइंस थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


केंद्र में पीएम मोदी के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बृहस्पतिवार को सिविल लाइंस के सुभाष चौराहे समेत शहर के 25 चौराहों पर भाजपा की ओर से सहारनपुर में आयोजित प्रधानमंत्री की रैली को एलईडी के माध्यम से लाइव दिखाने की व्यवस्था की गई थी। प्रदेश भाजपाध्यक्ष केशवप्रसाद मौर्या का शहर होने के कारण पार्टी ने इलाहाबाद में जोर-शोर से कार्यक्रम का आयोजन किया था। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सुभाष चौराहे पर काफी संख्या में भाजपाई रैली का लाइव टेलीकास्ट देखने के लिए जुट गए। कार्यक्रम में खासी भीड़ की जानकारी पर सुभाष चौराहे पर दर्जनों की संख्या में सपाई पीएम मोदी का पुतला लेकर पहुंच गए। उनका इरादा चौराहे पर ही पीएम मोदी का पुतला फूंकने का था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

इसका भाजपाइयों ने विरोध शुरू कर दिया। दोनों दल के कार्यकर्ता वहीं चौराहे पर ही भिड़ गए और एक दूसरे से पुतला छीनने का प्रयास करने लगे। इस आपाधापी में सपाइयों ने जलता हुआ पुतला भाजपा कार्यकर्ता पंकज शर्मा के सिर पर दे मारा। इससे वह झुलस गया। इसके बाद वहां पथराव शुरू हो गया। पथराव से वहां लगी एलईडी टूट गई। वहां रखीं कुर्सियां भी एक दूसरे पर फेकीं गईं। इस बीच चौराहे पर मौजूद लोगों के इधर उधर भागने से वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस दौरान मची भगदड़ से एक अन्य भाजपा कार्यकर्ता सुमित के पैर में फ्रैक्चर हो गया।

 

 

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। किसी तरह से दोनों पक्ष के लोगों को शांत किया गया। मोदी लाइव कार्यक्रम में सपाइयों की इस हरकत पर पार्टी नेता बब्बू राम द्विवेदी, विजय मिश्र, सुबोध सिंह, नरेंद्र कुमार सिंह गौर, देवेंद्र नाथ मिश्र आदि ने खासी नाराजगी जाहिर की। देर शाम भाजपा नगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने सिविल लाइंस थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़ और धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। 


‘पीएम मोदी द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर सपाई हताश हैं। उनकी ये हताशा आज सुभाष चौराहे पर देखने को मिली। इस मामले में सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। ’
00 अवधेश गुप्ता, नगर अध्यक्ष, भाजपा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed