फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mirganj the police raids , resembled turmoil

मीरगंज में पुलिस का छापा, मची खलबली

Fri, 09 Jan 2015 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Fri, 09 Jan 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद(ब्यूरो)। कोतवाली के मीरगंज इलाके में गुरुवार रात एक संस्था की शिकायत पर पुलिस ने छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक कमरे से एक महिला और एक नाबालिग लड़की को पकड़ा। पुलिस की दबिश से इलाके  में खलबली मच गई। गली के बाहर मजमा लगाए लोग पुलिस देखते ही फरार हो गए।
विज्ञापन


तमिलनाडु की संस्था फ्रीडम फार्म महिलाओं के उद्धार के लिए काम करती है। संस्था के सदस्यों को सूचना मिली थी कि मीरगंज इलाके में महिलाओं से जबरन देह व्यापार कराया जाता है। गुरुवार को संस्था के सदस्यों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। रात में संस्था के लोगों के साथ सीओ प्रथम राधेश्याम राय, महिला थाना प्रभारी प्रतिमा सिंह और एसओ मुट्टीगंज अशोक दुबे के नेतृत्व में मीरगंज इलाके में पहुंचे अचानक पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस की गाड़ियां देखकर गली के बाहर जमा भीड़ गायब हो गई। मकानों के शटर धड़ाधड़ गिरने लगे। पुलिस ने एक कमरे से राजस्थान की एक महिला और एक नाबालिग लड़की को पकड़ा। छापेमारी की कार्रवाई से कोतवाली पुलिस को दूर रखा गया। इंस्पेक्टर कोतवाली पीके राय ने बताया कि नाबालिग लड़की को पुनरुद्घार केंद्र भेजा जाएगा। जबकि महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed