{"_id":"5887ad984f1c1b380fcf4123","slug":"meja-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथौड़े से सिर फोड़कर पत्नी का किया कत्ल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हथौड़े से सिर फोड़कर पत्नी का किया कत्ल
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Wed, 25 Jan 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनापार में मेजा इलाके के समहन गांव में सोमवार आधी रात भोजपुरी गायक सुधीर मिश्रा ने हथौड़े से सिर फोड़कर पत्नी प्रिया मिश्रा (32) का कत्ल कर दिया। चीख-पुकार सुनकर जुटे लोगों ने घेरा तो उसने चारा काटने की मशीन से अपना हाथ (अंगूठा) काट लिया। घटना की खबर पाकर पहुंची मेजा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में इलाज कराया। घरवालों का कहना है कि कुछ दिनों से उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। वह पत्नी समेत परिवार के सभी लोगों से झगड़ा और मारपीट कर रहा था। मगर मायके वालों का आरोप है कि उसने एक गायिका से अवैध रिश्ते के चलते पत्नी का कत्ल किया है।
समहन गांव निवासी रामलला मिश्रा के दो बेटों में बड़ा सुधीर मिश्रा भोजपुरी गायक है। उसने स्थानीय स्तर पर कुछ अलबम बनाए हैं जिनमें एक अलबम यमुनापार इलाके के धार्मिक स्थलों पर आधारित है। उसका ब्याह 12 साल पहले मांडा में बरबसपुर गांव की प्रिया से हुआ था। उनके दो बेटे हैं। 11 साल का प्रियांशु कक्षा तीन का छात्र है जबकि नौ वर्षीय हार्दिक कक्षा दो में पढ़ता है। सोमवार रात करीब ढाई बजे सुधीर ने कमरे में सो रही पत्नी प्रिया के सिर पर मुंगरी (लकड़ी के हथौड़े) से कई वार कर दिए। वह चीखी तो बगल के कमरे में सोए भतीजे सुधांशु की नींद खुली। सुधीर ने उसके दरवाजे पर बाहर से सिटकनी लगा दी थी। चीख-पुकार सुनकर उसके पिता रामलला समेत पड़ोसी भी जुट गए। पत्नी की हत्या कर वह बाहर निकला तो भीड़ देख बदहवासी में अपना हाथ चारा काटने की मशीन में डाल दिया। उसका अंगूठा काफी कट गया था। भीड़ ने उसे रस्सी से बांधकर कंट्रोल रूम में खबर दी। मेजा थाना प्रभारी केके शर्मा चौकी प्रभारी शिखर उपाध्याय के साथ आए गए। पुलिस ने सुधीर को स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां से डॉक्टरों ने उसे एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के बाद शाम को पुलिस उसे मेजा थाने ले गई।
दिमाग नहीं खराब था, अवैध रिश्ते में कत्ल
पिता रामलला ने पुलिस को बताया कि सुधीर की दिमागी हालत करीब बीस दिनों से बेहद खराब थी। वह सबसे झगड़ने पर आमादा रहता। पत्नी प्रिया से रोज ही मारपीट करने लगा था। साथ रहने वाली विवाहित बहन गुड़िया भी उसकी हरकतों से परेशान होकर करीब 15 दिन से किराए का कमरा लेकर रहने लगी थी। वह कोरांव के सरकारी स्कूल में शिक्षिका है। पांच रोज पहले पत्नी प्रिया भी मारपीट से तंग आकर तूरिहार गांव में बहन मीरा के पास चली गई। उसने दोनों बेटों को बुआ गुड़िया के पास छोड़ दिया था। शनिवार को सुधीर पत्नी प्रिया को बुलाने गया मगर उसने इनकार कर दिया। उसके बहुत कहने पर बहन गुड़िया ने रविवार शाम तूरिहार गांव जाकर प्रिया को मनाया तो वह ससुराल आ गई। ससुराल लौटने के दूसरी ही रात सुधीर ने पत्नी का कत्ल कर दिया। मांडा से आए प्रिया के भाई विजय प्रकाश पांडेय ने कहा कि सुधीर का दिमाग नहीं खराब था। एक गायिका से उसका अवैध रिश्ता है, जिसमें वह प्रिया को बाधक मान रहा था। विरोध करने पर वह प्रिया को जमकर पीटता था। इसी वजह से उसकी हत्या कर दी। विजय की तहरीर पर मेजा थाने में सुधीर के खिलाफ कत्ल का केस लिखा गया। एसपी यमुनापार अशोक कुमार ने बताया कि जांच में कत्ल का सही कारण साफ हो सकेगा।
विज्ञापन
मां के लिए रोते रहे दोनों बेटे
-प्रिया की हत्या और पिता सुधीर की गिरफ्तारी से दोनों बेटों प्रियांशु और हार्दिक से मां-बाप का सहारा छिन गया। सुबह घटना की जानकारी पाकर बुआ गुड़िया उन दोनों को लेकर आई तो मां का शव और सबको रोता देख दोनों घबरा गए। वे भी रोने-कलपने लगे। बुआ समेत महिलाओं ने उन दोनों को शांत कराया।