{"_id":"588e566f4f1c1b313de80a1b","slug":"mba-jobs-in-the-affair-were-duped-berojagor","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी के चक्कर में ठगा गया एमबीए बेरोजगोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी के चक्कर में ठगा गया एमबीए बेरोजगोर
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Mon, 30 Jan 2017 02:24 AM IST
विज्ञापन
Fraud
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमबीए पास बेरोजगार सोने की खान में नौकरी के झांसे में आ गया। जॉब कनाडा के लिए थी। ऑनलाइन विज्ञापन देख कर उसने आवेदन कर दिया। ऑनलाइन साक्षात्कार में चयन भी हो गया। कंपनी के अफसरों ने फोन कर यात्रा खर्च और वीजा के नाम पर 3 लाख 10 हजार रुपये खाते में जमा करवा लिए। रकम ट्रांसफर होते ही जिन नंबरों से युवक को कॉल आ रही थी, वो बंद हो गए। तब युवक को पता चला कि वह ठगी का शिकार हुआ है। शिकायत पर पुलिस केस लिखकर जांच कर रही है।
अतरसुइया के मोहम्मद कासिफ मेंहदी ने इसी साल नैनी के एक कॉलेज से इंटरनेशनल बिजनेस ट्रेड से एमबीए किया है। वह ऑनलाइन कंपनियों के विज्ञापन देख आवेदन करता था। कुछ दिन पहले कनाडा, टोरेंटो सिटी की एक गोल्ड माइन्स कंपनी में नौकरी का ऑनलाइन विज्ञापन देख कासिफ ने आवेदन क र दिया। ऑनलाइन साक्षात्कार भी हुआ और क ासिफ का चयन हो गया। बंगलौर स्थित ब्रांच ऑफिस से पद्मा नामक युवती ने फोन कर बताया कि उनका चयन कंपनी में हो गया है।
व्यक्तिगत यात्रा किराया 65 हजार रुपये और वीजा खर्च के लिए कुल 3 लाख 10 हजार रुपये बताए खाते में ट्रांसफर कर दें। इसके बाद दिल्ली में मेडिकल परीक्षण और फिंगर प्रिंट देने के लिए आना होगा। विदेश में नौकरी और वह भी सोने की खदान में, कासिफ किसी भी कीमत पर यह सुअवसर हाथ से जाने नहीं देना चाहता था। किसी तरह रकम का बंदोबस्त कर बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दिया। रकम जमा करने के दो दिन बाद कासिफ को ईमेल आना था। दो दिन तक इंतजार के बाद भी मेल नहीं आई।