{"_id":"57a4f9b74f1c1b8f3a2b941f","slug":"mayor-threatens-to-file-a-report-on-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर मेयर को धमकी में रिपोर्ट दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक पर मेयर को धमकी में रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 06 Aug 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
crime scene
- फोटो : crime scene demo
महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी और उनके पति पूर्वमंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंद को फेसबुक पर जान से मारने की धमकी देने वाले के खिलाफ कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीओ प्रथम के नेतृत्व में इंस्पेक्टर कोतवाली को जांच सौंपी गई। साइबर क्राइम सेल कोतवाली पुलिस को आरोपी धनंजय शुक्ला को पकड़ने में मदद करेगी। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि केस लिखकर साइबर क्राइम सेल के साथ इंस्पेक्टर कोतवाली मामले की जांच कर रहे है। इसकी जांच की जा रही है कि जिस फेसबुक अकाउंट से धमकी मिली है, वह फर्जी आईडी से तो संचालित नहीं हो रहा था।
महापौर को धमकी के मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के चौबीस घंटे बाद आरोपी के पकड़े नहीं जाने से नगर निगम कर्मचारी एसोसिएशन में खासी नाराजगी है। इसके अलावा कांग्रेसी नेताओं ने भी आरोपियों के अब तक नहीं पकड़े जाने पर नाराजगी जाहिर की है। नगर निगम कर्मचारी एसोसिएशन के महामंत्री राजेंद्र पालीवाल ने कहा कि आरोपी को शीघ्र पकड़ा नहीं गया तो नगर निगम के कर्मचारी सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे। नगर निगम के कर्मचारी काम बंद कर सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस और जिला प्रशासन की होगी। वहीं कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी ने भी घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द से आरोपियों को गिरफ्तार करें। वर्ना कांग्रेस सड़क पर उतरने को बाध्य होगी।