फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Market participant with the newly married lover

बाजार से प्रेमी संग भागी नवविवाहिता

Mon, 25 Apr 2016 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 25 Apr 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
Market participant with the newly married lover
अांखें
गंगापार के नवाबगंज इलाके में रविवार दोपहर जेठानी के साथ दवा लेने आई नवविवाहिता कौड़िहार बाजार से प्रेमी संग भाग गई। काफी खोजबीन के बाद विवाहिता के न मिलने पर जेठानी ने घरवालों को उसके गायब होने की जानकारी दी। काफी तलाश के बाद भी वह नहीं मिली तो ससुर ने नवाबगंज थाने में तहरीर देकर बहू के बरामदगी की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन


नवाबगंज के एक किसान का बेटा पूना में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। 2 मार्च को उसकी शादी हुई। शादी के दस दिन पत्नी मायके चली गई तो युवक वापस पूना चला गया। शादी के बाद दोबारा19 अप्रैल को विवाहिता ससुराल आई। शनिवार दोपहर किसान के घर एक युवक बाइक से पहुंचा। उसने बताया कि वह उसकी छोटी बहू के मायके से आया है लेकिन किसान को उस युवक की हरकतों को देखकर विश्वास नहीं हुआ। उसने युवक को यह कहकर लौटा दिया कि बहू को अभी विदा नहीं करेगा। इस बारे में किसान ने बहू से पूछा तो बताया कि उसके मामा का बेटा है। रविवार को नवविवाहिता जेठानी के साथ कौड़िहार सीएचसी दवा लेने आई।

विज्ञापन

 

विवाहिता ने जेठानी को पर्ची कटाने के लिए अंदर भेज दिया। वह बाहर खड़ी रही। कुछ देर बाद पर्ची क टाने के बाद जेठानी बाहर निकली तो देखा कि देवरानी गायब है। इस पर अस्पताल के बाहर खड़े लोगों से पूछा। लोगों ने बताया कि युवती ने फोनकर किसी को बुलाया। इसके बाद एक बाइक सवार युवक आया जिसके साथ बैठकर वह चली गई। जेठानी ने घटना की जानकारी ससुर को दी तो वह बहू के मायके पहुंच गए। लेकिन बहू वहां भी नहीं मिली। तब नवाबगंज थाने में तहरीर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed