फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mari youth shot after a fight , seriously

झगड़े के बाद युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Fri, 24 Apr 2015 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Fri, 24 Apr 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
Mari youth shot after a fight , seriously
इलाहाबाद। खुल्दाबाद इलाके में बृहस्पतिवार रात लगभग नौ बजे राजेंद्र प्रसाद उर्फ शीबू नामक युवक को गोली मार दी गई। हमलावरों ने दो गोली मारी। एक गोली उसके सीने में दाहिनी तरफ और दूसरी गोली भागते समय पीठ लगी। गोली लगते ही शीबू मौके पर लहूलुहान होकर गिर पड़ा। हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। गोली आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे तो शीबू खून से लथपथ तड़प रहा था। सूचना पर खुल्दाबाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायल शीबू को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। खुल्दाबाद पुलिस उन दो युवकों की तलाश में जुटी है, जिनके साथ शीबू साथ खड़ा था।
विज्ञापन


खुल्दाबाद के भुसौली टोला के रहने वाले एयरफोर्सकर्मी वीरेंद्र कुमार की मौत हो चुकी है। उनके पांच बेटोें और पांच बहनों में सबसे छोटा राजेंद्र प्रसाद उर्फ  शीबू (20) लखनऊ में अपनी बहन मंजूलता के  साथ रहता है। वह कुछ महीने पहले घर आया था। दोपहर में उसका मोहल्ले के एक लड़के से झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन


इसके बाद उसने जान से मारने की धमकी दी थी। रात लगभग नौ बजे शीबू सराय खुल्दाबाद इलाके में खड़ा होकर दो युवकों के साथ बातचीत कर रहा था। उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी के बाद उसे गोली मार दी गई। मोहल्ले के  लोग पहुंचे तो उसके साथ खड़े युवक फरार हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जबकि शीबू खून से लथपथ तड़प रहा था। शीबू ने पूछताछ में रोहित नामक युवक का नाम पुलिस को बताया है। वहीं घर वाले किसी से रंजिश की बात से इंकार कर रहे हैं। पुलिस आशनाई के बिंदु को लेकर भी जांच कर रही है। चर्चा है कि उनके बीच किसी लड़की को लेकर झगड़ा था। सीओ प्रथम राधेश्याम राय के मुताबिक शीबू का रोहित नामक युवक से झगड़े की बात सामने आ रही है। घटना के समय उसके साथ रोहित और अरविंद भी साथ थे। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। उनसे पूछताछ के बाद स्पष्ट हो जाएगा कि गोली किसने ने मारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed