{"_id":"6d14376a892e57a232e92a83a1b017a0","slug":"mari-shot-by-masked-medical-store-manager-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर संचालक को नकाबपोश ने मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेडिकल स्टोर संचालक को नकाबपोश ने मारी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Wed, 10 Dec 2014 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेजा के टिकुरी गांव स्थित मेडिकल स्टोर संचालक को मंगलवार रात लगभग साढ़े सात बजे गोली मार दी गई। घटना के वक्त मेडिकल स्टोर संचालक अंदर बैठा था। गोली मारने के बाद नकाबपोश बदमाश तमंचा लहराते हुए शहर की ओर भागा। रात के समय हुई घटना से इलाके में खलबली मच गई। सूचना पर मेजा पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मेडिकल स्टोर संचालक को गोली मारे जाने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
करछना के कचरी गांव निवासी रमेश विश्वकर्मा खेती किसानी करते हैं। उनका बेटा विवेक विश्वकर्मा मेडिकल स्टोर चलाता है। उसका मेडिकल स्टोर इलाहाबाद-मिर्जापुर राजमार्ग पर मेजा के टिकुरी गांव में है। विवेक के मेडिकल स्टोर से लगभग पांच सौ मीटर की दूरी पर ही उसके चाचा उमेश की क्लीनिक है। मंगलवार शाम को चाचा की क्लीनिक पर मिलने गया था। वहां से आधे घंटे बाद लौटकर आया और अपने मेडिकल स्टोर में बैठा था। बगल में उसका चचेरा भाई प्रवीण भी बैठा था। रात लगभग साढ़े सात बजे डिस्कवर बाइक से एक युवक मुंह पर गमछा बांधे हुए पहुंचा और तमंचा निकालकर विवेक को गोली मार दी। गोली विवेक के सीधे नाक में लगी।
गोली मारने के बाद हमलावर तमंचा लहराते हुए भाग निकला। हमलावर ने इतनी तेजी से वारदात को अंजाम दिया कि बगल में प्रवीण को कुछ समझ ही नहीं आया। प्रवीण ने शोर मचाया तो आसपास के लोग भागकर पहुंचे तो खून से लथपथ विवेक चीख रहा था। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर भीरपुर स्थित निजी अस्पताल ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर एसआरएन के लिए रेफर कर दिया गया। विवेक को गोली मारे जाने की घटना से इलाके में खलबली मची हुई। लोग हैरान है कि विवेक की किसी से रंजिश भी नहीं थी तो आखिर उसे गोली किसने मारी। एसओ मेजा आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक गोली मारे जाने की वजह स्पष्ट नहीं है। मौके से एक खोखा बरामद हुआ है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा।