{"_id":"58c989084f1c1bb66032baa8","slug":"malapur-village-double-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहरे हत्याकांड से तनाव, गांव से लेकर घाट तक पुलिस का पहरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोहरे हत्याकांड से तनाव, गांव से लेकर घाट तक पुलिस का पहरा
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Thu, 16 Mar 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालापुर गांव में पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या से दूसरे दिन बुधवार को भी तनावपूर्ण स्थिति रही। गांव से लेकर चीरघर और फिर श्रृंग्वेरपुर घाट तक पुलिस का पहरा रहा। भारी पुलिस बल की निगरानी में पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव घर लाए गए। श्रृंग्वेरपुर घाट पर एक साथ पिता-पुत्र अमर सिंह यादव और रवि यादव के शव का अंतिम संस्कार किया गया। अमर सिंह का छोटा बेटा भी झांसी से सीधे घाट पर पहुंचा। मामले में मृतक अमर की पत्नी कलावती की तहरीर पर गांव के छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
मृतक अमर सिंह की पत्नी कलावती ने गांव के ही बद्री प्रसाद के छह बेटों अवधेश, कमलेश, दिनेश, गणेश, प्रदीप और संदीप के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। कलावती ने पुलिस अफ सरों को बताया कि उसकी आंखों के सामने पति की गोली मारकर हत्या की गई है। कलावती के मुताबिक दिसंबर में खेत की सिंचाई को लेकर गांव के बद्री से झगड़ा हुआ था, जिसमें बद्री को चोट आई थी। इसी का बदला लेने के लिए बद्री के बेटों ने उनके पति और बेटे की हत्या कर दी। अमर सिंह को दो गोली जबकि रवि को 315 बोर के तमंचे से एक गोली मारी गई थी। अमर पर धारदार हथियार से भी हमला किया गया था।
उधर दोहरे हत्याकांड के दूसरे दिन बुधवार को डीआईजी विजय यादव गांव पहुंचे। उन्होंने अमर सिंह के भाई राम सिंह को आश्वासन दिया कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। पुलिस आरोपियों के आधा दर्जन करीबियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपियों की रिश्तेदारी और अन्य संभावित स्थानों पर दबिश दी गई, लेकिन वे पकड़ में नहीं आए। सीओ आलोक मिश्र ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गईं हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांव में एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात है।
विज्ञापन
बदमाशों ने पत्नी के सामने अमर को गोलियों से था भूना
नए मकान में टीवी देख रहे अमर सिंह को पत्नी कलावती की आंखों के सामने बदमाशों ने गोलियों से भूना था। घर में घुसते ही बदमाशों को देख कलावती पति को बचाने दौड़ी तो बदमाशों ने उसे धकेल दिया और अमर सिंह पर चापड़ से हमला कर लहूलुहान कर दिया। वह मुंह के बल जमीन पर गिरा तो पीछे से सिर में एक गोली और दूसरी गोली पीठ पर मारने के बाद बदमाश धमकी देते हुए भाग निकले। इससे पहले घर से लगभग सौ मीटर दूर सड़क पर बदमाश रवि यादव की गोली मारकर हत्या कर चुके थे।
ग्रामीण भी सकते में, मामूली बात पर हो गया पिता-पुत्र का कत्ल
गांव के लोग भी अमर सिंह और रवि की हत्या से सकते मे हैं। गांव के लोग भी यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि खेत में नहर का पानी लगाने को लेकर हुए मामूली झगड़े की रंजिश यहां तक पहुंच चुकी थी। दो तीन माह पहले हुए झगड़े दोनों पक्षों से मारपीट हुई थी। बद्री को चोट आई थी। होलागढ़ पुलिस ने दोनों तरफ से चार-चार के खिलाफ एनसीआर दर्ज की थी। लेकिन बद्री के बेटे बूढ़े पिता पर हमले का बदला लेने को लेकर खुन्नस पाले हुए थे। होली के दूसरे मंगलवार रात मौका पाकर दोहरे कत्ल की वारदात को अंजाम देकर वे फरार हो गए।