फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Majnu said - Ailvu student hit him two slaps

मजनू बोला-आईलवयू छात्रा ने जड़े दो थप्पड़

Mon, 10 Aug 2015 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 10 Aug 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
नैनी। शहर से सटे नैनी इलाके में रविवार शाम कोचिंग से घर लौट रही छात्रा का बाइक सवार शोहदे ने हाथ पकड़ा तो उसे करारा जवाब मिला। शोहदे ने हाथ पकड़कर आईलवयू बोला तो छात्रा ने उसे दो थप्पड़ जड़ दिए। सकपकाए युवक ने भी हाथ उठाने की सोची लेकिन वहां आसपास के लोग जुटने लगे तो वह अपने साथी संग बाइक पर भाग गया। छात्रा के साहस की लोगों ने दाद देने के साथ ही उसे शोहदों ने डरने की सलाह भी दी।
विज्ञापन


रविवार शाम करीब पांच बजे का वाकया है। काजीपुर मुहल्ले में रहने वाली एक छात्रा नैनी एडीए क़ॉलोनी के कोचिंग संस्थान में पढ़ती है। शाम को वह कोचिंग से पैदल घर की तरफ लौट रही थी तभी सरगम चौराहा के निकट बाइक सवार दो युवक उसकी बगल में आए। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उतरकर छात्रा का हाथ थाम लिया। छात्रा ने हाथ छुड़ाने की कोशिश की तो युवक ने उसे आईलवयू के साथ ही कुछ अपशब्द भी कह दिया। इस पर छात्रा ने तैश में आकर हाथ छुड़ाया और युवक को एक के बाद एक दो चांटे ज़ड़ दिए। इस पर बौखलाए युवक ने भी छात्रा पर हाथ उठाने की कोशिश की लेकिन वहां से गुजर रहे लोगों ने घेरा तो वह फौरन अपने साथी संग बाइक पर भाग निकला। छात्रा ने लोगों से कहा कि यह युवक कई रोज से उसका पीछा कर रहा है। फिर छात्रा अपने घर की तरफ चली गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed