फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Magic uncontrollable run the business , including two dogs , death

बेकाबू मैजिक ने कारोबारी समेत दो को कु चला, मौत

Sun, 21 Feb 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Sun, 21 Feb 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
Magic uncontrollable run the business , including two dogs , death

यमुनापार के जारी बाजार में शनिवार सुबह बेकाबू मैजिक ने कारोबारी समेत दो को कुचल दिया। एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दूसरे की अस्पताल ले जाते समय सांस थम गई। टक्कर मारने के बाद मैजिक एक मकान से टकरा गई। हादसे के बाद बाजार में अफरातफरी मच गई। कारोबारी और युवक के घर कोहराम मच गया। 

विज्ञापन

जारी बाजार के रहने वाले सिकंदर अली (40) कारोबारी थे। बाजार में उनकी जूता-चप्पल, कॉस्मेटिक की दुकान है। वह ट्रेवेल्स का काम भी करते थे। उनके पड़ोस में ऋषि शुक्ला (35) निवासी खरिहानी, सोहागी रींवा पत्नी और एक बच्चे के साथ किराए पर रहता था। वह सड़वा जेपी फैक्ट्री में स्टोर सहायक था। शनिवार सुबह लगभग पौने छह बजे सिकंदर घर से टहलने के लिए निकले। तभी ऋषि शुक्ला भी घर से निकला। दोनों लोग बात करते हुए कुछ कदम ही चले थे कि रीवा की ओर से आ रही बेकाबू मैजिक ने दोनों को कुचल दिया। 

विज्ञापन

मैजिक की चपेट में आकर ऋषि की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सिकंदर अली गंभीर रूप से घायल थे। कुचलने के बाद मैजिक एक मकान से जाकर भिड़ गई। मैजिक चालक और कंडक्टर भी मामूली रूप से जख्मी हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर बाजार के लोग बाहर निकले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर दो लोगों को खून से लथपथ देख भागकर पहुंचे। सिकंदर की सांस चलते देख उसे लेकर अस्पताल ले गए लेकिन रास्ते में कारोबारी ने दम तोड़ दिया। दो की लोगों की मौत से बाजार में मातम छा गया। सूचना पर कौंधियारा पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिकंदर के  दो बेटे और दो बेटियां हैं। जबकि पत्नी यास्मीन की आंखों से आंसू रुक नहीं रहे थे। वहीं ऋषि की पत्नी दीप्ति का भी रो-रोकर बुरा हाल था। शाम को पोस्टमार्टम के बाद ऋषि के  घरवाले उसका शव लेकर गांव चले गए। 


मैजिक चालक  शुक्रवार रात को इलाहाबाद से सामान लादकर एक अफसर के घर पहुंचाने रींवा गया था। वह सामान उतारने के बाद तुरंत इलाहाबाद के लिए चल दिया। रात में वह सोया नहीं था। सुबह के  समय वह जारी बाजार पहुंचा तो उसे झपकी आ गई थी। घटना के बाद उससे हादसे की वजह पूछी गई तो वह कुछ बोल नहीं पा रहा था। उसका कहना था कि उसे कुछ याद नहीं है। दो लोगों को कुचलने के बाद मैजिक एक घर से टकरा गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed