{"_id":"59419cb84f1c1b83118b46f3","slug":"looters-in-the-jewelery-curse-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वैलरी शाप में दिनदहाड़े लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ज्वैलरी शाप में दिनदहाड़े लूट
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 15 Jun 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीवट रोड पर दिनदहाड़े प्रिया ज्वैलरी शॉप से बदमाश चार चेन लूटकर भाग गया। वह ग्राहक बनकर चेन खरीदने दुकान पर आया था। दुकान मालिक ने उसे आधा दर्जन चेन दिखाई और खरीदने की बात होती रही। कुछ देर बाद थोड़ी-थोड़ी देर में दो बार पानी मांगा। बदमाश ने दूसरी बार में जानबूझकर गिलास जमीन पर गिरा दिया और ट्रे में रखी चार चेन झपट ली। शॉप के मालिक सुधीर सिंह और उनकी मां ने चोर-चोर चिल्लाते हुए पीछा किया लेकिन वह 100 मीटर दूरी पर पहले से ही तैयार बाइक सवार दूसरे साथी के साथ पिस्टल लहराते हुए भाग गया।
शॉप मालिक सुधीर सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब सवा दो बजे पीली शर्ट और काली पेंट पहनकर एक व्यक्ति चेन खरीदने आया था। दुकान मालिक सुधीर सिंह और उनकी मां मुन्नी देवी ने उसे पांच चेन दिखाईं। कुछ देर बाद उसने पीने के लिए पानी मांगा। सुधीर की मां ने उसे एक गिलास पानी दिया। लुटेरे ने पानी पीकर गिलास वहीं रख दिया। कुछ देर तक बात करने के बाद उसने दोबारा पीने के लिए पानी मांगा और थोड़ा सा पानी मुंह में लिया और जानबूझकर गिलास जमीन पर फेंक दिया। सुधीर और उनकी मां का ध्यान गिलास पर गया और उसी समय ट्रे में रखीं सोने की पांच चेन उठाकर वह सड़क की ओर भाग निकला।
भागते समय एक चेन दुकान के अंदर ही गिर गई। सुधीर और उनकी मां चोर-चोर चिल्लाते हुए पीछे भागे और उसको पकड़ने के लिए मदद मांगी। करीब 100 मीटर दूरी पर केला भवन कालोनी के पास काले रंग की होंडा बाइक पर उसका साथी था। पकड़े जाने के डर से बदमाश तमंचा लहराते हुए चंद्र लोक की ओर भाग गए। सुधीर सिंह ने बताया कि उन्होंने थाना कोतवाली में दो अज्ञात लुटेरों के नाम से करीब एक लाख रुपये की चार चेन लूटने की थाने में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
बदमाशों ने प्लानिंग 12 जून को ही कर ली थी। इसी के लिए उनमें से एक लुटेरा 12 जून को सुधीर की शॉप और बराबर में इंद्र ज्वैलरी पर चेन खरीदने के बहाने गया था। ये दोनों ज्वैलरी की शाप एक ही परिवार के दो भाइयों की हैं। बुधवार दोपहर वह चेन खरीदने के बहाने आ गया। बदमाश को यह इत्मीनान हो गया होगा कि दुकान में सीसीटीवी कैमरा नहीं है।
ज्वैलरी शॉप के मालिक और उनकी मां काफी देर तक चोर-चोर और उसको पकड़ो चिल्लाती रहीं लेकिन कोई भी लुटेरे के पीछे नहीं भागा। जबकि शॉप के सामने 10 कदम दूरी पर एटीएम का गार्ड बंदूक लिए खड़ा था। वह भी चुप्पी साधे रहा।
शॉप मालिक सुधीर की मां मुन्नी देवी का कहना है कि चेन लुटेरा करीब 35 साल का होगा। वह पीली शर्ट और काली पेंट पहने हुए था। शरीर थोड़ा भारी था। दूसरा व्यक्ति 100 मीटर की दूरी पर बाइक पर हेलमेट लगाए खड़ा था।
लुटेरों की तस्वीर ढू़ढ़ने के दौरान शहर के व्यस्ततम बाजारों में से एक हीवट रोड पर सुरक्षा इंतजाम की पोल खुल गई। कोतवाली प्रभारी और सीओ पीड़ित ज्वैलर्स सुधीर सिंह को लेकर जानसेन गंज चौराहे से लेकर सब्जी मंडी चौराहे तक करीब एक किलोमीटर तक बड़े-ब़ड़े कारोबारियों और उनके प्रतिष्ठानों पर सीसी टीवी फुटेज देखने गए। उनके में से अधिकांश के यहां तो सीसी कैमरा ही नहीं लगे थे। जिनके यहां सीसी टीवी लगे हुए थे, वह सिर्फ शो पीस बने हुए थे। सब्जी मंडी चौराहे के पास एक सीसीटीवी टीवी कैमरा चालू हालत में मिला, वहां घटना के समय कुछ दिखाई नहीं दिया।
करीब एक किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर बड़े कारोबारी, एक दर्जन होटल, आधा दर्जन ज्वैलर्स तथा विजया बैंक है। इसके अलावा एसबीआई के दो, पीएनबी और आईसीआईसी बैंक के एक-एक एटीएम लगे हैं। इन एटीएम के बाहर के कैमरे भी काम नही्ं कर रहे हैं। पुलिस ने अंदर के कैमरों को चेक करने की जरूरत महसूस नहीं की। क्योंकि उनको सड़क का हिस्सा देखना था। कोतवाली प्रभारी अनुपम शर्मा ने बताया कि करीब चार घंटे तक सीसी टीवी फुटेज के लिए बड़े बड़े कारोबारियों के यहां जानकारी करने की कोशिश की गई लेकिन उनके यहां कैमरे नहीं थे। कुछ के यहां कैमरे लगे हुए थे लेकिन वह चालू नहीं थे।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि इस घटना का सबक लेते हुए सभी बड़े कारोबारियों तथा सरकारी संस्थानों को सड़क की ओर सीसीटीवी कैमरा लगाने के बारे में उच्च अधिकारियों के माध्यम से निर्देश दिलवाए जाएंगे। जिससे कि भविष्य में इन सीसी टीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा सके।